Wednesday , 24 June 2026

खुशियों का त्यौहार बना गम में तब्दील : गंगा में नहाते समय मां-बेटी, डूबी दोनों की मौत…दीपावली पर आई थी घर

हादसे से परिजनों में मचा कोहराम

गुरसहायगंज कन्नौज।  कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के फराहरन गांव निवासी मां बेटी की गंगा में नहाने के दौरान डूब कर मृत्यु हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

कोतवाली क्षेत्र के गांव फराहरन निवासी लक्ष्मण मिश्रा कानपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं जहां पर पत्नी और बच्चे साथ में रहते हैं। सोमवार को पत्नी प्रीति मिश्रा उम्र 35 वर्ष पुत्री निशा मिश्रा 15 वर्ष दीपावली के त्योहार पर अपने गांव आई हुई थी। सोमवार को सुबह करीब 8:00 बजे गांव के सामने बह रही गंगा नदी में वह लोग स्नान करने गई थी। इस दौरान पुत्री निशा गंगा में डूबने लगी पास में स्नान कर रही सुनीता शुक्ला उन्हें बचाने के लिए गंगा में कूद पड़ी और वह भी डूबने लगी।

यह दृश्य देखकर निशा की मां प्रीति मिश्रा उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गई। किसी प्रकार सुनीता शुक्ला बचकर निकल आई लेकिन प्रीति और उसकी पुत्री निशा गंगा में डूब गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी प्रकार उन्हें निकाला लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। गंगा किनारे लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाल कपिल दुबे नौरंगपुर चौकी प्रभारी राजेश रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि स्नान के दौरान मां बेटी के डूब जाने से उनकी मौत हो गई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। दीपावली के त्योहार पर हुई इस घटना से गांव के लोगों में भी शोक व्याप्त है।

Check Also

मुजफ्फरनगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली हैवानियत: दोना-पत्तल फैक्ट्री से 13 मजदूर बंधनमुक्त, 24 घंटे काम, पहरे पर पिटबुल और खाने में सिर्फ नमक-रोटी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से बंधक मजदूरी और हैवानियत की एक ऐसी खौफनाक …