Thursday , 28 May 2026

काम की बात : कमाई का छोटा हिस्सा बचाएं, बने करोड़पति! जानिए निवेश का आसान फॉर्मूला

SIP Calculator: लंबे समय में आप एक बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो कंपाउंडिंग आपकी बहुत मदद कर सकता है। कंपाउंडिंग यानी ब्याज पर ब्याज। इसे चक्रवृद्धि ब्याज भी कहते हैं। लेकिन सिर्फ यही काफी नहीं है। अगर आप तेजी से मोटा पैसा बनाना चाहते हैं, तो समय के साथ अपना इन्वेस्टमेंट भी बढ़ाएं। फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपकी सैलरी या बिजनेस इनकम हर साल बढ़ती है, तो आपका इन्वेस्टमेंट अमाउंट या एसआईपी कंट्रीब्यूशन भी बढ़ना चाहिए।

अगर आप 12% सालाना रिटर्न के हिसाब से 15 साल तक 5000 रुपये महीने की एसआईपी करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 23,79,657 रुपये मिलेंगे। अगर आप इस निवेश में 10% एनुअल स्टेप अप जोड़ देते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर 41,37,359 रुपये मिलेंगे। यानी आपको 17,57,702 रुपये ज्यादा मिल सकते हैं।

क्या होता है एनुअल स्टेप अप?

एनुअल स्टेप अप में निवेशक को अपनी निवेश की रकम में हर साल एक तय प्रतिशत का इजाफा करना होता है। अगर आप 100 रुपये महीने की एसआईपी कर रहे हैं और आपने 10 फीसदी एनुअल स्टेप अप रखा है, तो अगले साल से आपको 110 रुपये प्रति माह की एसआईपी करनी होगी। हर साल यह रकम 10 फीसदी बढ़ जाएगी।

कैसे जमा होंगे 1 करोड़ रुपये?

म्यूचुअल फंड में आप 10% एनुअल स्टेप अप के साथ 5500 रुपये महीने की एसआईपी 20 साल तक करें, तो 12% सालाना औसत रिटर्न के हिसाब से मैच्योरिटी पर 1,02,47,261 रुपये जमा हो सकते हैं। इसमें 37,80,150 रुपये आपकी निवेश राशि और 64,67,111 रुपये ब्याज आय होगी।

वर्ष मासिक SIP (₹) वार्षिक निवेश (₹) संचयी निवेश (₹) फंड मूल्य (₹) ब्याज/लाभ (₹)
1 5,500 66,000 66,000 70,392 4,392
2 6,050 72,600 1,38,600 1,63,099 24,499
3 6,655 79,860 2,18,460 2,75,084 56,624
4 7,321 87,852 3,06,312 4,11,974 1,05,662
5 8,053 96,636 4,02,948 5,80,963 1,78,015
6 8,858 1,06,296 5,09,244 7,90,889 2,81,645
7 9,744 1,16,928 6,26,172 10,52,255 4,26,083
8 10,718 1,28,616 7,54,788 13,77,294 6,22,506
9 11,790 1,41,480 8,96,268 17,80,063 8,83,795
10 12,969 1,55,628 10,51,896 22,77,547 12,25,651
11 14,266 1,71,192 12,23,088 28,89,798 16,66,710
12 15,693 1,88,316 14,11,404 36,41,120 22,29,716
13 17,262 2,07,144 16,18,548 45,60,233 29,41,685
14 18,988 2,27,856 18,46,404 56,81,480 38,35,076
15 20,887 2,50,644 20,97,048 70,35,053 49,38,005
16 22,975 2,75,700 23,72,748 86,65,263 62,92,515
17 25,272 3,03,264 26,76,012 1,06,15,903 79,39,891
18 27,799 3,33,588 30,09,600 1,29,36,523 99,26,923
19 30,579 3,66,948 33,76,548 1,56,87,966 1,23,11,418
20 33,637 4,03,644 37,80,150 1,02,47,261 64,67,111

कम समय में पूरा होगा आपका गोल

हर साल अपने एसआईपी योगदान में थोड़ा सा इजाफा करके आप कम समय में अपना फाइनेंशियल गोल पूरा कर सकते हैं। इस निवेश में अगर आप एनुअल स्टेप अप नहीं रखते हैं, तो 26 साल में जाकर आपके पास 1 करोड़ रुपये का फंड जमा होगा। सिर्फ 10 फीसदी के एनुअल स्टेप अप से आप 6 साल पहले अपना फाइनेंशियल गोल पूरा कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिमभरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Check Also

IPL 2026 Eliminator SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स ने 47 रनों से रौंदकर क्वालिफायर-2 में मारी एंट्री

न्यू चंडीगढ़: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के नॉकआउट स्टेज का रोमांच अपने चरम पर …