Monday , 14 September 2026

कानपुर से आई बड़ी खबर : बप्पा की विदाई करने गए दो किशोर गंगा में डूबे

कानपुर। कमिश्नरेट के पूर्वी जोन के महाराजपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गंगा घाट पर दोपहर में गंगा स्नान के दौरान दो किशोर डूब गए। तीन दोस्तों में से एक किशोर बाल-बाल बचा !

दोस्त रौनक (14) दो साइकिलों से गंगा स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान पहले रौनक गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने गए सूर्या की भी डूबने लगे। तीसरे दोस्त रौनक ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह वापस आ गया।

गंगा से बाहर आए दोस्त ने इसके बाद वह फोन द्वारा सूर्या के पिता को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सूर्या के पिता ने फोन से रौनक के परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद शेखपुर चौकी पहुंचा पूरा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद पुलिस शेखपुर गंगा घाट पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

उक्त घटना के संबंध में शेखपुर चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार के अनुसार, स्थानीय गोताखोरों और पीएसी की टीमें शेखपुर से ड्योढी गंगा घाट तक सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। दोनों किशोरों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

Check Also

FATF के खौफ से पाकिस्तान में खलबली: आतंकी मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम, रेड बुक में नाम; क्या फिर शुरू हुआ नया पाखंड?

इस्लामाबाद ब्यूरो। फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स यानी एफएटीएफ की अक्टूबर में प्रस्तावित महत्वपूर्ण प्लेनरी बैठक …