Thursday , 19 November 2026

कानपुर : शिवराजपुर से उन्नाव सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले पुल के करीब बह रही गंगा की धार

–कई जगह क्षतिग्रस्त पुल को हादसे की आशंका से किया गया बंद

बिल्हौर, कानपुर। गंगा अपने प्रचंड रूप में अब लोगों को पास आने की इजाजत नहीं दे रही है। मंगलवार को शिवराजपुर से उन्नाव जनपद की सीमा को जोड़ने वाले गंगा पुल पर आवाजाही को रोक दिया गया। इसके चलते राहगीरों को लंबी दौड़ का सामना करना पड़ेगा।

देश के कई हिस्सों में बाढ़ की तबाही का असर अब बिल्हौर में भी दिखने लगा है। यहां से गुजरती गंगा के उफान का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इससे हालात बेकाबू हो रहे हैं। मंगलवार को स्थानीय जनपद की सीमा से शुरू होकर उन्नाव जनपद को जाने वाले गंगा पुल को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया। पुल के दोनों छोर पर खाकी का पहरा लगा है। फिलहाल यहां से गुजरने की इजाजत नहीं है। यह पुल बिल्हौर तहसील क्षेत्र के शिवराजपुर अंतर्गत खेरेश्वर घाट के नजदीक है। जो रास्ता तय करने पर उन्नाव जनपद की सीमा में समाप्त होता है।

लगातार तेज बहाव के चलते पुल का दूसरा छोर क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है, साथ ही गंगा की लहरे अब पुल के नजदीक पहुंच रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया पुल पर आवाजाही बंद होने के कारण अब उन्हें काफी लंबा चक्कर काटना पड़ेगा। इसका इसका सीधा असर रोजमर्रा का व्यवसाय करने के लिए पुल से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों की जेब पर होगा।

Check Also

यूपी चुनाव 2027: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में ताकत दिखाने उतरेंगे अखिलेश यादव, चौरी-चौरा में 22 किमी की रथयात्रा और हरिशंकर तिवारी के घर जाने के कार्यक्रम से साधेंगे पूर्वांचल की 41 सीटें

गोरखपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो …