Wednesday , 30 September 2026

कानपुर में मचा कोहराम : घर ढहने से मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत….जिसने भी देखा वो. ..

-रूरा के सिमरामऊ गांव में हुआ दुखद हादसा
-ग्रामीणों में शोक की लहर, अफसर पहुंचे गांव

कानपुर देहात। रूरा के सिमरामऊ गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कच्चा घर गिरने से मां बेटी मलबे में दब गईं। दोनों घर के कच्चे हिस्से में साफ सफाई का काम कर रही थीं। घटना के बाद ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। मलबा हटाने के लिए जेसीबी बुलाई गई। किसी तरह से मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। इस बीच दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस व अन्य अफसर मौके पर पहुंचे।

सिमरामऊ गांव में गुरुवार में उर्मिला (50) और उनकी बेटी निशू (22) घर के बाहर की तरफ बने कच्चे हिस्से में काम कर रही थीं। तभी अचानक भरभरा कर मकान का कच्चा हिस्सा ढह गया। जिसके मलबे में मां बेटी दब गईं। पड़ोसियों ने उन्हें निकालने का प्रयास शुरु किया। मलबा अधिक होने की वजह से नहीं निकाल सके। फावड़े से निकालना मुश्किल हो रह था तो जेसीबी बुलाई गई। उसकी मदद से मलबा हटाकर मां बेटी को निकाला गया। दोनों को तत्काल मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। वहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एसडीएम नीलिमा यादव, सीओ संजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक रूरा समेत पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से घटना के बावत जानकारी ली। सीओ ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

Check Also

4 साथियों की हत्या से दहला CISF कैंप, आखिर किस बात पर भड़का था हेड कांस्टेबल? सामने आई ये वजह

कठुआ/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने …