Sunday , 8 November 2026

उमेश साहू हत्याकांड का खुलासा : छोटे विवाद में चाकू से गोदकर हत्या, नशेबाज आरोपी भेजा गया जेल

झांसी । कोतवाली थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व दिनदहाड़े समोसा विक्रेता उमेश साहू की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपित नशेबाज सनी वर्मा को गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सनी ने बताया कि छोटे से विवाद का बदला लेने के लिए रंजिशन उसने उमेश को मौत के घाट उतार दिया था।

सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़ागांव गेट बाहर सत्यम कॉलोनी निवासी समोसा विक्रेता उमेश साहू 23 दिसंबर को क्षेत्र में समोसे बेचकर अपने घर पहुंचा था। तभी पहले से घात लगाए बैठे मोहल्ले के रहने वाले सनी वर्मा ने दिन दहाड़े ताबड़तोड़ चाकुओं से उसके पेट में कई बार कर उसकी हत्या कर दी थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे इलाक़े में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम कराते हुए परिजनों की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

मामले को गंभीरता के चलते एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर आज आरोपित को घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित सनी वर्मा नशा करने का आदी है। विगत दिनों सनी और उमेश में कहा सुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते नशे में धुत सनी ने उमेश की हत्या कर दी थी।

Check Also

दीपोत्सव 2026: रामपथ पर उतरा आस्था का महाकुंभ, 1 किमी लंबे झांकियों के काफिले को देखने उमड़े लाखों श्रद्धालु; लता मंगेशकर चौक तक ‘जय श्रीराम’ की गूंज

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन धरा अयोध्या में दीपोत्सव-2026 का उल्लास अपने चरम …