
मुंबई । बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल आईं थीं और शो में एंड तक उन्होंने अपनी जगह बनाकर रखी। शो में तान्या अपनी फैमिली और बिजनेस के बारे में कई बातें बताती थीं जिसपर कोई विश्वास नहीं करता था और वे खूब ट्रोल होती थीं। अब तान्या जब घर से बाहर आ गई हैं, वे सभी चीजें दिखा रही हैं जिनके लिए उन्हें शो में ट्रोल किया गया था। अब तान्या ने फैंस को अपना घर, लिफ्ट, गार्डन, गाड़ियों के वीडियो दिखाए हैं जिन्हें देखकर हर कोई चौंक गया है। अब तान्या ने अपनी कंडोम की फैक्ट्री ऑडियंस को दिखा दी है।
View this post on Instagram
तान्या ने एक इंटरव्यू में अपनी फैक्ट्री दिखाई है। वीडियो में तान्या रिपोर्टर के साथ अपनी फैक्ट्री में जाती हैं। जहां पर लोग फूलों से उनका स्वागत करते हैं। उसके बाद तान्या अपनी कंडोम की फैक्ट्री दिखाती है। साथ ही कहती हैं कि कंडोम बनते हुए आप देख सकते हैं। वीडियो में तान्या कहती हैं कि शो में उन्होंने जो भी दावे किए थे वहां सब उनके पास हैं।
सोशल मीडिया पर तान्या की फैक्ट्री का वीडियो सामने आया है तब से लोग चौंक गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये तान्या की पावर है, हमें उस पर गर्व है। तान्या मित्तल शो में टॉप 5 में अपनी जगह बनाई थी। वे चौथे नंबर पर शो से बाहर हो गई थीं। मगर बिग बॉस ने उनकी किस्मत बदल दी है। शो में ही उन्हें एकता कपूर ने एक शो ऑफर कर दिया था।
voice of india