Tuesday , 21 April 2026

पुणे में शर्मनाक वारदात, युवती और बच्ची के साथ अश्लील हरकत…पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुणे में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर में दो अलग-अलग इलाकों में युवती और एक स्कूल जा रही बच्ची के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत की घटनाएं सामने आई हैं। ये वारदातें नांदेड सिटी और विश्रांतवाड़ी क्षेत्रों में हुईं।

पहली घटना विश्रांतवाड़ी की है, जहां 50 वर्षीय व्यक्ति ने एक स्कूली छात्रा को बाइक पर घुमाने के बहाने उसके साथ यौन शोषण किया। आरोपी ने छात्रा को अपने झांसे में लेकर अश्लील हरकत की। घटना के बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं दूसरी घटना नांदेड सिटी की है। जानकारी के अनुसार, खाना खाने के बाद टहलने निकली एक युवती के साथ एक अज्ञात युवक ने छेड़खानी की। आरोपी ने पहले युवती का पीछा किया, फिर उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

मामले की जानकारी मिलते ही नांदेड सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है।  इन दोनों घटनाओं ने पुणे में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Check Also

EV सेगमेंट में टाटा मोटर्स का बड़ा दांव: सिएरा से लेकर अविन्या तक, इस साल लॉन्च होंगी ये दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां

मुंबई: भारतीय सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की क्रांति लाने वाली दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स …