Monday , 9 February 2026

Pollution Alert : कार या बाइक कौन बढ़ा रही ज़्यादा प्रदूषण, इन तरीकों से कर सकते हैं कम

Pollution

देश के कई राज्यों में वायु की गुणवत्ता इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों का खुली हवा में दम घुटने लगा है। कई शहरों में तो वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंचा हुआ है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। इसे बढ़ाने में वाहनों से निकलने वाला प्रदूषण भी जिम्मेदार है। आइये जानते हैं आप किस तरह से अपनी कार या मोटरसाइकिल से निकलने वाले प्रदूषण को कम कर सकते हैं।

इन तरीकों से कम होगा प्रदूषण

नियमित सर्विस कराकर गाड़ियों से निकलने वाले प्रदूषण को कम कर सकते हैं। इससे कम मात्रा में धुआं निकलता है। वाहन के एयर फिल्टर को साफ रखें, क्योंकि इसमें गंदगी जमा होने से हवा का प्रवाह रुकता है और प्रदूषण बढ़ता है। इंजन को सही से ट्यून करवाने से फ्यूल सही से जलता है और कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) का उत्सर्जन कम होता है। गुणवत्ता के फ्यूल का इस्तेमाल करने से इंजन को नुकसान नहीं होता और धुआं कम निकलता है।

ड्राइविंग आदतों में भी करें बदलाव

इसके अलावा स्पार्क प्लग को नियमित चेक करने और टायर में सही एयर प्रेशर रखने से ईंधन की खपत रोकी जा सकती है, जो प्रदूषण काे कम कर सकते हैं। ड्राइविंग आदतों को बदलकर भी इसमें कमी लाई जा सकती है। इसके लिए जितनी जरूरत हो, उतनी गाड़ी चालिएं। छोटी दूरी के लिए पैदल चलें या साइकिल का इस्तेमाल करें। गाड़ी को तेज एक्सीलरेट और ब्रेक लगाने से बचें और मध्यम गति में ड्राइव करें।

Check Also

ChatGPT Image Feb 8, 2026, 02 22 54 AM

भोजन के बाद उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत….मिड-डे-मील लेने से 70 से अधिक बच्चे बीमार

भोजन के बाद उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत; एक बच्ची की हालत गंभीर, …