Monday , 9 February 2026

पार्टी के दौरान कहासुनी बनी मौत की वजह….दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली

Noida

ग्रेटर नोएडा:  ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.यहां दिल्ली पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल से उसके गर्लफ्रेंड ने खुद को गोली मार ली है.इस घटना से सोसाइटी के आसपास हड़कंप मच गया. दरअसल पूरा मामला बिसरख कोतवाली क्षेत्र की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी का है,जहां देर रात पार्टी के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर कहांसुनी हो गई. इस बात पर युवती ने खुद को गोली मार ली. आनन फानन में गंभीर हालत में युवती को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार यह मामला देर रात राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में कुछ लोग पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई, सोसाइटी के लोग जब पास पहुंचे तो देखा एक युवती जो की खून से लथपथ पड़ी थी,जिसको आननफानन में तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. म्रतका की पहचान प्रिया 25 वर्ष के रूप में हुई है जबकि जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया है, उसकी पहचान आशीष के रूप में हुई है .

आशीष दिल्ली पुलिस में तैनात है. इसका अपनी पत्नी से तलाक का विवाद चल रहा था और यह पिछले 5 सालों से मृतक युवती के साथ रिलेशनशिप में था. पिछले पांच माह से यह दोनों राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में ही रह रहे थे कल आशीष के कुछ दोस्त घर आए और पार्टी करने लगे, इसी दौरान आशीष की पहली पत्नी का फोन आ गया और फोन प्रिया ने रिसीव कर लिया. इसके बाद दोनों के बीच फोन पर ही कहासुनी हुई और गुस्से में आकर उसने आशीष की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली, गोली की आवाज सुनते ही सारे लोग मौके पर दौड़े और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएगा जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सेंट्रल नोएडा के एडीसीपी आरके गौतम ने बताया कि अस्पताल की तरफ से पुलिस को सूचना मिली थी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सोसायटी के फ्लैट को सील कर दिया है. फॉरेन्सिक टीम मौके पर जांच कर रही है , युवती के प्रेमी आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है .उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है. इन दोनों के बीच क्या विवाद हुआ था. इसको लेकर भी गहनता से जांच की जा रही है, फिलहाल मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है.

Check Also

A1d8bd60 311e 11ee b92e dffad67995c0.jpg

घर से 17 किमी दूर मिली विवाहिता की लाश, पुलिस ने ससुर-जेठ को दबोचा…गले और कमर के पास मिले चोट के निशान

प्रयागराज : मऊआइमा थाना क्षेत्र में नहर पटरी पर मिली महिला की लाश की शिनाख्त हो …