Breaking News

मौसम अलर्ट : यूपी में पछुआ हवाओं का दिखा असर, 30 जिलों में पड़ सकती है शीतलहर

कानपुर । पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवाओं का असर उत्तर प्रदेश में साफ देखा जा रहा है। रात के तापमान लगातार सामान्य से नीचे चल रहे हैं और कानपुर में तो 4.5 डिग्री तक तापमान पहुंच गया। हालांकि अयोध्या उत्तर प्रदेश का सबसे कम तापमान वाला जिला रहा जहां पर तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि चार डिग्री के आसपास कई जनपदों में तापमान रहा जो शीतलहर की ओर संकेत है। संभावना है कि सोमवार को उत्तर प्रदेश के करीब 30 जनपदों में शीतलहर पड़ सकती है जो फसलों को भी प्रभावित करेगी।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने रविवार को बताया कि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी होने से उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आ रहा है। यहां पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और न्यूनतम तापमान शीतलहर के मानकों के आसपास पहुंच रहा है। पछुआ हवाएं लगातार गंगा के मैदानी इलाके को सर्द कर रही हैं और रात के तापमान लगभग हर जनपद में सामान्य से नीचे चल रहे हैं। हालांकि दिन के तापमान लोगों को कुछ राहत दे रहे हैं। आगामी दिनों घने कोहरे और तापमान में गिरावट के साथ ही अब उत्तर प्रदेश के लोगों को शीतलहर का भी सामना करना पड़ेगा। सोमवार को करीब 30 जनपदों में शीतलहर पड़ने की संभावना है। इसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व से लेकर पश्चिम तक के जिले शामिल हैं। शीतलहर की वजह से अब ठंड का ज्यादा एहसास होगा और कंपकंपी छूटेगी।

शीतलहर के संभावित जिलों में गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस पास के क्षेत्र हैं।

उन्होंने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 56 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 34 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 8.1 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर में आगामी पांच दिनों में प्रातःकाल के समय हल्का कोहरा (हल्की धुन्ध) दिखाई देने के आसार हैं किन्तु बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Check Also

Gerçek Parayla En Kaliteli Slot Makineleri Ve Spor Bahisleri

“Pin-up Türkiye’den Bonus Talep Edin Content Bir Bahis Bürosunda Ne Üzerine Bahis Oynayabilirsiniz Ping Upward …