जालौन : धीरे-धीरे बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, बनाया गया कंट्रोल रूम

जालौन (हि.स.)। देश भर के कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं और अब यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ रहा है। जिससे बाढ़ आने की सम्भावना प्रबल हो गई है। वहीं प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और लगातार जलस्तर पर नजरें जमाये हुये हैं जिला प्रशासन ने निचले इलाके में लोगों को अलर्ट किया है। वहीं, कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है।

कालपी नगर से होकर गुजरने वाली यमुना का जलस्तर बीते चार दिनों से एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ रहा था । केंद्रीय जल आयोग के रूपेश कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर 12 बजे के बाद से यमुना का जलस्तर चार से पांच सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढने लगा है। शनिवार को जलस्तर 97.94 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं बताया गया कि देर शाम तक जलस्तर 99.00 मीटर तक पहुंच सकता है। अभी यमुना खतरे के निशान से 10 मीटर नीचे बह रही है। तहसीलदार शेर सिंह बहादुर ने बताया कि तहसील भवन में बाढ़ को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है 9454416362 पर किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में जानकारी दी जा सकती है। बाढ़ से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन के द्वारा तटवर्ती ग्रामों में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Check Also

10 Best Online Casinos For Actual Money January 2025

Best Us Mobile Casino Apps & Games 2025 Content Slots Lv Security And Fairness Top …