अपना दल (एस) ने जारी की 59 राष्ट्रीय पदाधिकारी की सूची, पढ़ें पूरी लिस्ट

– पार्टी को सर्वोपरी रखते हुए पदाधिकारी करें कार्य : अनुप्रिया

मीरजापुर, (हि.स.)। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने गुरुवार की शाम 59 राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची की सूची जारी की।

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद पार्टी के 59 पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई। सूची में मुख्य संगठन के विभिन्न मंचों के राष्ट्रीय पदाधिकारी के क्रम में मीरजापुर के पांच राष्ट्रीय पदाधिकारी का नाम शामिल हैं। राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच रमेश पटेल, राष्ट्रीय महासचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, राष्ट्रीय सचिव किसान मंच जवाहर सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल व राष्ट्रीय सचिव चिकित्सा मंच डा. एसपी पटेल।

पार्टी पदाधिकारियों की सूची जारी करने के साथ ही अनुप्रिया ने समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि समस्त पदाधिकारी निष्ठापूर्वक पार्टी को सर्वोपरी रखते हुए कार्य करेंगे। जनमानस को पार्टी की नीति एवं विचारधारा से जागरूक करने में अपना अमूल्य योगदान करेंगे।

Check Also

10 Best Online Casinos For Actual Money January 2025

Best Us Mobile Casino Apps & Games 2025 Content Slots Lv Security And Fairness Top …