Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / Weather Update : बिहार में मानसून ने दी दस्तक, पूर्वी यूपी में जल्द होगी बारिश

Weather Update : बिहार में मानसून ने दी दस्तक, पूर्वी यूपी में जल्द होगी बारिश

कानपुर । दक्षिण पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है बिहार पहुंच चुका है। मानसून की दस्तक से वहां के निवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई। बिहार से होते हुए उत्तर प्रदेश में भी जल्द मानसून आएगा। हालांकि इससे पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्री मानसून की बारिश होगी।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और कई राज्यों में अभी तक दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक बढ़ते मानसून के कारण मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान जैसे राज्यों में प्री-मानसून गतिविधि शुरू हो गई है। इस कारण से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आईएमडी के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे के अंदर देश में लू का असर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। इसके अलावा राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारी बारिश हुई है और तेज बारिश कारण कारण यहां निचले इलाकों में पानी भर गया है।

डॉ पाण्डेय के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून बिहार में प्रवेश कर चुका है। बिहार के अलावा तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी इसका असर दिखेगा। उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्से भीषण गर्मी की स्थिति का सामना कर रहे हैं, लेकिन अब यहां भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

लगातार पश्चिमी विक्षोभ और निम्न स्तर की पूर्वी हवाओं के प्रभाव में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 16 जून और 17 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छुटपुट के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।

Check Also

खत्म हुई मुख्तार की सल्तनत : माफिया की हार्ट अटैक से मौत, समूचे प्रदेश में हाई अलर्ट

मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, समूचे प्रदेश में हाईअलर्ट   – समूचे प्रदेश ...