Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / Weather update: आने वाले इतने दिन रहेंगे बहुत कष्टदायक, जाने मौसम का हाल

Weather update: आने वाले इतने दिन रहेंगे बहुत कष्टदायक, जाने मौसम का हाल

चिलचिलाती धूप से को राहत मिलने की उम्मीद है गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और अधिकतम 46 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। यही स्थिति उन्नाव की है। जहां आसमान में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और अधिकतम 45 डिग्री रहने की संभावना है। फिलहाल बादलों से ही लोगों को संतोष करना पड़ेगा। क्योंकि बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। आगामी 4 जून को अधिकतम तापमान 47 डिग्री के नजदीक पहुंच सकता है।

आने वाले 2 दिन गर्मी अपने चरम पर रहने की संभावना है। जब आने वाले 2 दिन में अधिकतम तापमान 46 और 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। आगामी 3 जून को न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और अधिकतम 46 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि 4 जून को अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में लोगों का जीवन और भी कष्टदायक होगा।

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

आगामी 3 जून शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। यह स्थिति दिन भर रहेगी। सुबह का तापमान 33 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। जबकि दोपहर में तापमान 44 से 45 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। वहीं शाम को अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। आगामी 4 जून को सुबह आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। दिन भर मौसम साफ रहेगा। लेकिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पास पहुंचने की संभावना है।

Check Also

Cash For Query Case: क्या है कैश फॉर क्वेरी केस? जानिए इससे पहले किसी की गई सांसदी

नई दिल्ली:  रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने (Cash For Query) के मामले में शुक्रवार ...