Weather news update आईएमडी, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम से आने वाली तेज हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। जिसके कारण बढ़ते हुए तापमान पर रोक लगेगी। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि किसानों को अपने फसल के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। खड़ी फसलों को आवश्यकता अनुसार हल्की सिंचाई कर नमी बनाए रखें। अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी शुक्रवार को 25 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी।
कैसा रहेगा कन्नौज में 14 फरवरी का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।