Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / UP WEATHER UPDATE : बादल से तापमान में आयी गिरावट, जानें लखनऊ का हाल

UP WEATHER UPDATE : बादल से तापमान में आयी गिरावट, जानें लखनऊ का हाल

लखनऊ । हल्की बारिश और बादल के कारण तापमान में गिरावट आयी है लेकिन आर्द्रता ज्यादा होने के कारण उमस बरकरार है। प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। सुबह साढ़े दस बजे झांसी और मेरठ में सबसे अधिक आर्द्रता 74 प्रतिशत थी। वहीं, प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा फतेहगढ़ का रहा, जहां का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग द्वारा बुधवार को दी गयी जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, हमीरपुर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 35.6 डिग्री, वाराणसी का 38 डिग्री, सुल्तानपुर का 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह लखनऊ का 37.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा, जबकि गोरखपुर का 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Check Also

Cash For Query Case: क्या है कैश फॉर क्वेरी केस? जानिए इससे पहले किसी की गई सांसदी

नई दिल्ली:  रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने (Cash For Query) के मामले में शुक्रवार ...