बलिया सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह (Daya Shankar Singh) के काफिले पर बुधवार देर हमला हुआ. बलिया के अखार गांव में दयाशंकर सिंह पर UP32 EK 7273 नंबर की फॉर्च्यूनर सवार लोगों ने हमला कर दिया. इस दौरान उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया. भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह ने हमले का आरोप सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया है.
बलिया: बलिया सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह (Daya Shankar Singh) के काफिले पर बुधवार देर हमला हुआ. बलिया के अखार गांव में दयाशंकर सिंह पर फॉर्च्यूनर सवार लोगों ने हमला कर दिया. इस दौरान उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया. भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह ने हमले का आरोप सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस फॉर्च्यूनर समेत एक युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है.
इधर, भाजपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की साजिश थी और इस हमले को योजनाबद्ध तरीके से किया गया था. जिसमें वो बाल-बाल बच गए. बता दें कि दयाशंकर सिंह बलिया की सदर सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं.
दयाशंकर सिंह पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पिछले दिनों वो और उनकी पत्नी स्वाति सिंह दोनों ही भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, जिसके बाद पति पत्नी का झगड़ा सबके सामने आ गया था. हालांकि भाजपा ने स्वाति सिंह का टिकट काट दिया और दयाशंकर सिंह को बलिया से टिकट देकर चुनाव लड़ने का मौका दिया.
मतदान UPDATES
- हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत महेंद्र दास को नहीं मिली मतदान पर्ची, वोट नहीं डाल पाए। कहा- बीएलओ ने नहीं पहुंचाई पर्ची।
- महाराजगंज जिले की सिसवा विधानसबा के बूथ नंबर 33 पर ईवीएम मशीन नंबर मैन नहीं कर रही, सपा ने किया ट्वीट।
- फेफना विधानसभा के चितबड़ागांव नगर पंचायत शिवरात्रि के पोखरा स्थित बूथ पर एक घंटा 20 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ।
- गोरखपुर में तीन जगहों से ईवीएम खराब होने की शिकायत आई है। खजनी विधानसभा की बूथ संख्या 80 पर मतदान इसी वजह से 7.30 बजे शुरू हुआ।
- गोरखपुर के कई बूथों पर मोबाइल लेकर वोट डालने पहुंचे लोगों को मोबाइल साइलेंट या ऑफ कर एडीएम ने वोट डलवाने का ऑर्डर दिया।
- सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने डाला वोट। कहा- हम गोरखपुर मंडल में 18 सीटें जीत रहे हैं।
- सीएम योगी ने सबसे पहले डाला वोट। उससे पहले गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
- वोटिंग के बाद योगी ने प्रेस भी बात की। उन्होंने सभी वोटर्स से अपने घरों से निकल कर वोट डालने की अपील की।
- छठे चरण की वोटिंग के बाद हम पौने 300 से 300 सीटें जीत रहे हैं, योगी ने किया दावा।
- सिद्धार्थनगर में मंत्री सतीश द्विवेदी ने डाला वोट।
- गोरखपुर के कैम्पियरगंज के बूथ संख्या 9 और 224 पर ईवीएम में गड़बड़ी से मतदान प्रभावित।
- गोरखपुर के पिपराइच विधान सभा के जंगल डुमरी नंबर 1 पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर बूथ नम्बर 33 पर EVM मशीन 57 मिनट तक ख़राब रहा।
9 बजे तक यूपी में 8.69% मतदान
जिला | वोटिंग प्रतिशत |
गोरखपुर | 8.96% |
कुशीनगर | 9.64% |
अंबेडकरनगर | 9.46% |
बलिया | 7.57% |
बलरामपुर | 8.13% |
बस्ती | 9.88% |
देवरिया | 8.39% |
महराजगंज | 8.90% |
संतकबीरनगर | 6.80% |
सिद्धार्थनगर | 8.28% |
2017 में भाजपा ने 46 सीटें जीती थीं
छठे चरण की लड़ाई काफी दिलचस्प है। इसके तीन कारण हैं। पहला, अब कुल 111 सीटें बची हैं, जिन पर वोटिंग होनी हैं। यानी जो जितनी ज्यादा सीटें जीत लेगा, लखनऊ तक पहुंच उतनी ही पक्की। ऐसे में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
दूसरा, 18 साल बाद पहली बार कोई मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव लड़ रहा है। गोरखपुर शहर सीट से योगी खुद मैदान में हैं। इससे पहले मुलायम सिंह ने सीएम रहते हुए चुनाव लड़ा था। तीसरा, इस फेज में जिन जिलों में वोटिंग हैं, उनमें अंबेडकरनगर को छोड़कर बाकी जिले योगी के प्रभाव वाले क्षेत्र माने जाते हैं। यानी महंत योगी की गोरखपुर में सीएम योगी का अपने गढ़ में इम्तिहान है।
2017 के चुनाव में इन 57 सीटों में से भाजपा ने 46 जीती थीं। तब योगी सीएम पद का चेहरा नहीं थे? वे विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ रहे थे। ऐसे में यह फेज न सिर्फ सीएम योगी की प्रतिष्ठा, बल्कि उनके राजनीतिक भविष्य के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है।