Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / UP Board Datesheet 2022 : यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, इस साइट पर देखें पूरा शेड्यूल

UP Board Datesheet 2022 : यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, इस साइट पर देखें पूरा शेड्यूल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिखा परिषद (Board of High School and Intermediate Education Uttar Pradesh) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च को शुरू होगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज मुख्यालय से 10वीं और 12वीं के परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया. यूपी बोर्ड के निदेशक विनय कुमार पांडे ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के कार्यक्रम की जानकारी दी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की 10वीं, 12वीं के परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू होंगी.

यूपी बोर्ड के निदेशक विनय कुमार पांडेय ने कहा कि परीक्षाएं नकल विहीन होंगी. प्रदेश के 8373 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं होंगी. वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 51.92 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. इसमें हाई स्कूल में 15.53 लाख छात्र और 12.28 लाख छात्राएं हैं. इस तरह 10वीं की परीक्षा देने के लिए कुल 27.81 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए कुल 24.11 लाख छात्र पंजीकृत हैं. इसमें 13.24 लाख छात्र और 10.86 लाख छात्राएं शामिल हैं.

विनय कुमार पांडेय ने कहा कि कि पूरी परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी. इस दौरान नकल रोकने के उपाय पहले की तरह किए जाएंगे. यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के समाप्त होने के बाद बोर्ड की तरफ से प्रायोगिक परीक्षा होगी. 12 अप्रैल को परीक्षा समाप्त होगी. उसके बाद ही प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी. इसके साथ ही जल्द से जल्द उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा, ताकि समय पर रिजल्ट घोषित किया जा सके.

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल 2022 तक चलेंगी. वहीं इटर की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक होंगी. परीक्षा के पहले दिन 24 मार्च को दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का पहला पेपर हिन्दी का होगा. जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से परीक्षा का पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं.

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

  • हिन्दी – 24 मार्च 2022
  • गृह विज्ञान – 26 मार्च 2022
  • पेंटिंग आर्ट – 28 मार्च 2022
  • कम्प्यूटर – 30 मार्च 2022
  • अंग्रेजी – 1 अप्रैल 2022
  • सामाजिक विज्ञान – 4 अप्रैल 2022
  • विज्ञान – 6 अप्रैल 2022
  • संस्कृत – 8 अप्रैल 2022
  • गणित – 11 अप्रैल 2022

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

  • हिन्दी – 24 मार्च 2022
  • भूगोल – 26 मार्च 2022
  • गृह विज्ञान- 28 मार्च 2022
  • पेंटिंग आर्ट – 30 मार्च 2022
  • अर्थशास्त्र – 1 अप्रैल 2022
  • कंप्यूटर – 4 अप्रैल 2022
  • अंग्रेजी – 6 अप्रैल 2022
  • रसायन विज्ञान / इतिहास – 8 अप्रैल 2022
  • शारीरिक शिक्षा – 11 अप्रैल 2022
  • गणित / बॉयोलॉजी – 13 अप्रैल 2022
  • भौतिक विज्ञान – 15 अप्रैल 2022
  • सामाजिक विज्ञान – 18 अप्रैल 2022
  • संस्कृत – 19 अप्रैल 2022
  • नागरिक शास्त्र – 20 अप्रैल 2022

यूपी बोर्ड ने पिछले साल जारी किए गए शैक्षणिक कैलेंडर में मार्च आखिर में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं प्रस्तावित की थीं. इस वर्ष 27,83,742 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल परीक्षा के लिए और 23,91,841 विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं. इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 51 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल होंगे.

Check Also

गुस्से में पति का कान काट लहूलुहान करना महिला को पड़ा महंगा, फिर जो हुआ….

नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के सुल्तानपुरी से घरेलू हिंसा का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया ...