योगी 2.0 सरकार का शपथ शुरू हो गया है। योगी ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ले ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अटल स्टेडियम में मौजूद हैं। 52 विधायक भी मंत्री एक-एक कर शपथ ले रहे हैं। इनमें 18 कैबिनेट मंत्री हैं। योगी 2.0 कैबिनेट में केशव मौर्य और बृजेश पाठक डिप्टी सीएम होंगे। बड़ी बात, दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सतीश महाना, मोहसिन रजा समेत करीब 20 मंत्रियों के नाम लिस्ट में नहीं है।
शपथ लेने वालों की पूरी लिस्ट
- योगी आदित्य- सीएम पद
- केशव मौर्य- डिप्टी सीएम
- बृजेश पाठक- डिप्टी सीएम
- सुरेश कुमार खन्ना- कैबिनेट मंत्री- 9वीं बार विधायक बने हैं, पिछली कैबिनेट में वित्त मंत्री थे।
- सूर्य प्रताप शाही- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पिछली सरकार में कृषि मंत्री थे।
- स्वतंत्र देव सिंह- प्रदेश अध्यक्ष, पिछली सरकार में भी मंत्री थे।
- बेबी रानी मौर्य- उत्तराखंड में राज्यपाल रह चुकी हैं।