Breaking News
Home / Slider News / Ukraine Russia War : कीव के आसमान में दिखा खौफनाक मंजर, यूक्रेन पर रूस के हमले का Video

Ukraine Russia War : कीव के आसमान में दिखा खौफनाक मंजर, यूक्रेन पर रूस के हमले का Video

खारकीव में रूस के ध्वस्त प्लेन की तस्वीरें लेते लोग

Ukraine Russia War : रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले का आज तीसरा दिन है। वहां इस वक्त भीषण गोलीबारी हो रही है। कीव के आसमान में फाइटर प्लेन की गर्जना सुनाई पड़ रही है। अभी वहां सूरज की रोशनी पूरी तरह नहीं आई है। सड़कों पर सन्नाटा है, लेकिन गोलियां की आवाज साफ सुनाई दे रही है। लोग घरों में दुबके हुए हैं, कुछ लोगों ने अपने घरों को छोड़ दिया है और मौका मिलते ही सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।

रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दिन भी युद्ध जारी, देखें तबाही की दर्दनाक तस्वीरें

इसी बीच यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि उसने रूस का मिलिट्री प्लेन मार गिराया है। हालांकि जंगी जहाज ध्वस्त करने को लेकर रूस की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यूक्रेन का दावा, 60 रूसी सैनिक मार गिराए

यूक्रेन ने अब रूसी मिलिट्री प्लेन मार गिराने के बाद दूसरा दावा किया है, यूक्रेन की सेना की ओर से कहा गया है कि हमले के दूसरे दिन यानी 25 फरवरी को कीव में 60 रूसी सैनिकों को मार गिराया है। वहीं, कीव से 40 किलोमीटर दूर दक्षिण में Vasylkiv में रूसी सैनिक घुस गए थे। यूक्रेन ने इन सैनिकों को तोड़फोड़ करने वाले तत्वों की संज्ञा दी। यूक्रेन का दावा है कि 37 हजार लोगों के शहर Vasylkiv में रूसी पैराट्रूपर्स ने हमला किया। इसमें यूक्रेन की सेना ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

 

Check Also

तीन राज्यों में की प्रचंड जीत, जानिए क्या रही बीजेपी की जीत की मुख्य वजह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। मध्य प्रदेश ...