Breaking News
Home / Slider News / Russia-Ukraine War : कीव में कभी भी कुछ भी हो सकता है, देखें सैटेलाइट तस्वीरें

Russia-Ukraine War : कीव में कभी भी कुछ भी हो सकता है, देखें सैटेलाइट तस्वीरें

सैटेलाइट तस्वीरें

कीव की तरफ बढ़ रहा रूस का लगभग 64KM लंबा काफिला

काफिला Antonov airport से होकर गुजरता देखा गया है। यह वही इलाका है जहां दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट An-225 मौजूद था, जिसको रूसी मिसाइल ने नष्ट कर दिया … 

Ukraine Russia News: कीव में कभी भी कुछ भी हो सकता है। रूसी सैनिक कीव की ओर तेजी से बढ़ रही है। इस बीच भारतीयों को तुरंत कीव छोड़ने के निर्देश दे दिए गए है। लगातार रूसी सैनिकों का जत्था कीव शहर की ओर बढ़ता जा रहा है।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का छठा दिन है। अब रूसी जवान यूक्रेन की राजधानी कीव के बहुत नजदीक पहुंच गए हैं। इस बीच कई देशों ने यूक्रेन की मदद का ऐलान किया है। उधर, रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमबारी कर रही है तो वहीं खारकीव में भी संघर्ष जारी है।

यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे के लिए रूस की तरफ से अब बेहद बड़ा मिलिट्री काफिला भेजा गया है। रूस का 40 मील (64 किलोमीटर) लंबा काफिला कीव की तरफ बढ़ रहा है। रूसी हमले के बाद से अबतक यूक्रेन की तरफ भेजा गया यह सबसे लंबा मिलिट्री काफिला है। इससे पहले तक भेजे गए रूसी काफिलों का साइज 3 मील तक रहा था।

स्पेस फर्म Maxar Technologies की तरफ से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे डराने वाली हैं। काफिले के साथ-साथ उसमें कीव से सटे इलाकों में जलते घर भी दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल यह काफिला कीव के नॉर्थवेस्ट में करीब 45 किलोमीटर दूर देखा गया है। रूसी काफिले में सैंकड़ों सैन्य वाहन, टैंक, अर्टलरी गन आदि शामिल हैं।

Check Also

Weather News : उप्र में खिली धूप से सामान्य से अधिक हुआ तापमान, बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट

कानपुर (हि.स.)। पश्चिमी हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से गुरुवार को उत्तर प्रदेश ...