Breaking News
Home / Slider News / Russia Ukraine War : मेडिकल छात्र नवीन का शव 20 दिन बाद पहुंचा बेंगलुरु, पढ़े लाइव अपडेट्स

Russia Ukraine War : मेडिकल छात्र नवीन का शव 20 दिन बाद पहुंचा बेंगलुरु, पढ़े लाइव अपडेट्स

रूस और यूक्रेन की जंग में जान गंवाने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा का शव बेंगलुरू पहुंचा। यूक्रेन में रूसी हमले में नवीन की मौत हो गई थी। इसके बाद लगातार उनके शव को लाए जाने का प्रयास जारी था। यूक्रेन और रूस की जंग के बीच वह 1 मार्च को सुबह खाना और जरूरी सामान लेने के लिए बंकर से बाहर निकले थे। तभी वह रूसी हमले में गोलाबारी का शिकार हो गए थे।

Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन की जंग में अपनी जान गंवाने वाले भारतीय मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा का शव रविवार देर रात बेंगलुरु एयरपोर्ट लाया गया। बता दें कि यूक्रेन में रूसी हमले में मेडिकल छात्र नवीन गोलाबारी का शिकार हो गए थे। उनके शव को भारत लाने के लिए तभी से प्रयास किया जा रहा था। इस बारे में पीएम मोदी ने भी हाल ही में हुई बैठक में साफ निर्देश दिए थे कि नवीन का शव लाने में हर संभव कोशिश की जाए। नवीन के दोस्त श्रीकांत ने बताया था कि वह और नवीन क्लासमेट थे। वे खारकीव में कुछ दिनों से बंकर में रह रहे थे। नवीन 1 मार्च को सुबह कुछ सामान लेने के लिए बंकर से बाहर गया था, तब हम सो रहे थे। श्रीकांत के मुताबिक, नवीन ने बाहर जाते वक्त उन्हें कुछ भी नहीं बताया था।

सीएम बसवराज नवीन के परिजनों को सांत्वना देंगे जाएंगे
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे। वह सुबह नौ बजे नवीन के परिजनों को सांत्वना देने के लिए रवाना होंगे। सीएम बसवराज बोम्मई ने इसके लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया। 21 साल के नवीन का घर कर्नाटक में हावेरी जिले में है।

1 मार्च को हुई थी मौत
आपको बता दें कि नवीन शेखरप्पा खारकीव में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। यूक्रेन और रूस की जंग के बीच वह 1 मार्च को सुबह खाना और जरूरी सामान लेने के लिए बंकर से बाहर निकले थे। तभी वह रूसी हमले में गोलाबारी का शिकार हो गए थे। हमले में उनकी मौत हो गई।

पीएम मोदी ने नवीन की बॉडी भारत लाने के दिए थे आदेश
यूक्रेन में फंसे भारतीय को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने आपरेशन गंगा चलाया है। इसके तहत हजारों लोगों को वापस भारत लेकर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सप्ताह पहले रूस-यूक्रेन युद्ध के हालात पर एक हाईलेवल बैठक की थी। जिसमें पीएम मोदी ने नवीन की बॉडी को भारत लाने के लिए हर संभव कोशिश करने के आदेश दिए थे।

 

Check Also

Cash For Query Case: क्या है कैश फॉर क्वेरी केस? जानिए इससे पहले किसी की गई सांसदी

नई दिल्ली:  रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने (Cash For Query) के मामले में शुक्रवार ...