
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को यहां जिस राष्ट्र प्रेरणा स्थल (National Inspiration Site) का उद्घाटन किया, उसी के बाहर से जनता ने सजावटी सामानों पर अपना हाथ साफ कर दिया. इस घटना के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल (Viral Video) हो रहे हैं, जिसमें नागरिकों की नैतिकता पर सवाल उठ रहे हैं.
शर्मसार #Lucknow !
G -20 के बाद अब राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के कार्यक्रम के बाद गमला चोरी कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कुछ सभ्य लोग आम जनता के कैमरे में ही क़ैद हो गए ! @BreakingTubeX @thesquirrelsin @bhupendrachaube @gyanu999 @manojrajant @brajeshlive pic.twitter.com/0LlqyhCo2j— Awanish M Vidyarthi (@awanishvidyarth) December 26, 2025
शाम तक गायब हो गए VIP कटआउट्स
समारोह की भव्यता बढ़ाने के लिए पूरे रास्ते में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदमकद कटआउट्स लगाए गए थे. जैसे ही औपचारिक कार्यक्रम संपन्न हुआ और वीआईपी मूवमेंट खत्म हुआ, स्थानीय लोगों में इन्हें घर ले जाने की होड़ मच गई. देखते ही देखते सड़क किनारे लगे कटआउट्स गायब हो गए और लोग उन्हें अपने कंधे पर लादकर ले जाते दिखे.
लखनऊ में तहज़ीब की धज्जियाँ उड़ाते लोग
जनाब हम यूपी से है हम कुछ भी कर सकते है
प्रेरणा स्थल पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद पौधों की लूट#BREAKING @samajwadiparty @mediacellsp @INCIndia @BJP4UP pic.twitter.com/ukcUFdDtFy— प्रत्यूष मिश्रा🇮🇳 (@pratyus17024918) December 26, 2025
रात के अंधेरे में स्कूटर पर ‘गमला चोरी’
असली तमाशा तो सूरज ढलने के बाद शुरू हुआ. उद्घाटन स्थल के बाहरी रास्तों को सजाने के लिए रखे गए खूबसूरत फूलों के गमले चोरों के निशाने पर आ गए. वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कुछ लोग बकायदा अपनी स्कूटी और बाइक पर इन भारी-भरकम गमलों को संतुलित करके ले जा रहे हैं.
अदब के शहर में बेअदबी!
लखनऊ, जो अपनी तहजीब के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, वहां की सड़कों पर ऐसी ‘लूट’ देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी नाराज हैं. यूजर्स का कहना है कि प्रशासन ने जिस मेहनत से इस प्रेरणा स्थल को संवारा था, कुछ लोगों ने चंद घंटों में ही वहां की खूबसूरती बिगाड़ दी.
प्रशासन की मेहनत पर फिरा पानी
बताते चलें कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल को एक टूरिस्ट हब और प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित किया गया है. इसके उद्घाटन के लिए विशेष तौर पर बागवानी विभाग ने कीमती पौधे और फूल मंगवाए थे. अब पुलिस और प्रशासन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन घटनाओं की पड़ताल कर रहा है ताकि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को सबक मिल सके.
voice of india