Breaking News
Home / Slider News / IPL 2022 शुरु होने से पहले MS Dhoni ने छोड़ी CSK की कप्तानी, इस खिलाड़ी को बनाया गया नया कप्तान

IPL 2022 शुरु होने से पहले MS Dhoni ने छोड़ी CSK की कप्तानी, इस खिलाड़ी को बनाया गया नया कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं होंगे। उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह जडेजा कमान संभालेंगे। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। माही की कप्तानी में चेन्नई ने 4 बार IPL का खिताब जीता है। चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, वहीं, धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए मिले थे। पहले भी कयास लगाए गए थे कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था।

CSK के ऑलराउंडर मोइन अली भारत पहुंचे, KKR के खिलाफ मुकाबले में नहीं होंगे टीम का हिस्सा

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली को भारत का वीजा मिल गया है और वह मुंबई पहुंच गए हैं। हालांकि, वह पहले मुकाबले में उपलब्ध नहीं रहेंगे। उन्हें पहले तीन दिन तक क्वारंटीन रहना पड़ेगा। मोइन अली तो टीम में शामिल हो गए हैं, लेकिन तेज गेंदबाज दीपक चाहर शुरुआती मैचों में दिखाई नहीं देंगे।

BCCI से मंजूरी मिलने तक वह NCA में अपनी चोट का उपचार कराते रहेंगे और इसी कारण IPL के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। चाहर पिछले महीने भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में चोटिल हो गए थे। उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।

Check Also

Weather News : उप्र में खिली धूप से सामान्य से अधिक हुआ तापमान, बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट

कानपुर (हि.स.)। पश्चिमी हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से गुरुवार को उत्तर प्रदेश ...