Breaking News
Home / ऑफबीट / Funny jokes: टीचर- 1 से 10 तक की गिनती सुनाओ, संता- 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10 टीचर- 6 कहां…

Funny jokes: टीचर- 1 से 10 तक की गिनती सुनाओ, संता- 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10 टीचर- 6 कहां…

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

Joke-1

Joke-2

एक करोड़पति मर गया और स्वर्ग का दरवाजा खटखटाने लगा….

देव- कौन हो तुम…?

करोड़पति- मैं धरती पर करोड़पति था… मुझे स्वर्ग में प्रवेश चाहिए…!

देव- स्वर्ग में रहने लायक तुमने कौन सा काम किया है….?

करोड़पति- एक बार मैंने एक भूखी भिखारिन को 10/- रूपये दिए थे…!

एक बार मेरी कार से टकराकर घायल हुए एक बच्चे को 100/- रुपये दिए थे…!

देव- और कुछ किया….?

करोड़पति- और कुछ तो याद नही आ रहा…!

देव (दूसरे देव से)- भाई क्या करें इसका…?

दूसरे देव- इसके 110/- रूपये लौटाकर इसे नरक भेज दो….!!

Joke-3

एक बैंक में लिखा था….

अंगूठा लगाने के बाद अंगूठे पर लगी स्याही को…

दीवार पर ना पोंछे…!

किसी ने नीचे बड़ा अच्छा वाक्य लिख दिया कि…

अरे पागलों… ऊपर लिखी सूचना पढ़ना आता तो…

अंगूठा लगाते ही क्यों….??

Joke-4

Joke-5

एक छोटी सी प्रेम कहानी….

एक लड़का एक लड़की के पीछे हाथ धोकर पड़ा था….!

फिर एक दिन लड़की ने मुंह धोकर दिखा दिया….!

उसके बाद से लड़के ने पीछा करना ही छोड़ दिया…!!

Joke-6

हमारे शरीर की संरचना इस प्रकार है कि….

ना तो हम अपनी पीठ थपथपा सकते हैं…

और….

ना ही खुद को लात मार सकते हैं….!

इसलिए हमारे जीवन में बीवी का होना जरूरी है…!!

Joke-7

Joke-8

एक नवविवाहित जोड़ा दोपहर को अपने घर में सो रहा था…

जागने पर पत्नी ने अपने पति से कहा-

“जानते हो, अभी-अभी मैंने क्या सपना देखा?”

पति- क्या?

पत्नी- मैंने देखा कि तुम मेरे लिये नया सोने का हार लेकर आये हो…

इस सपने का क्या क्या अर्थ हो सकता है…?

पति- यह तुम आज रात को जान जाओगी…!

रात को जब पति घर लौटा तो उसके हाथ में एक पैकेट था जो उसने अपनी पत्नी को दिया…!

मन ही मन खुश होते हुये, जब पत्नी ने उस पैकेट को खोला तो

उसमें एक पुस्तक निकली जिसका नाम था, “1001 सपनों के अर्थ…!!”

Joke-9

पप्पू (मां से)- आज सुबह जब मैं पापा के साथ बस मे आ रहा था तो

उन्होंने एक आंटी के लिए मुझे सीट छोड़ने को कहा…!

मां- पर बेटा यह तो अच्छी बात है. बड़ों का सम्मान करना चाहिए….!

पप्पू- मगर मां मैं तो पहले से ही पापा की गोद में बैठा था….!!

Joke-10

संता सिंह ने होटल में एक स्कीम देखी और डिनर करने पहुंचा….

वेटर- सर आपका बिल….!

संता- लो कार्ड रख लो…!

वेटर- लेकिन सर, यह तो आपकी शादी का कार्ड है…..!

संता- लेकिन बाहर तो लिखा है ‘ऑल कार्ड्स अक्सेप्टेड’

वेटर बेहोश…

Joke-11

Check Also

रायबरेली लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी के उतरने की संभावना, जानिए क्या है तैयारी !

रायबरेली (ईएमएस)। रायबरेली लोकसभा सीट से अभी कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, ...