Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / Exit Poll 2022: यूपी में योगी फिट, दो लड़कों की जोड़ी अनफिट, उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत

Exit Poll 2022: यूपी में योगी फिट, दो लड़कों की जोड़ी अनफिट, उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सातवें चरण का मतदान संपन्न हो गया है। मंगलवार की शाम टीवी चैनलों द्वारा जारी एग्जिट पोल के आंकड़े के अनुसार उत्तर प्रदेश में बीजेपी गठबंधन को 262 से 277 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, सपा गठबंधन को 119-134 सीटें मिलने का अनुमान है। बीएसपी को 7 से 15 सीटें मिल सकती हैं। इधर, सीएनएन न्‍यूज-18 ने बीजेपी गठबंधन को 262-277 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। यह एग्जिट पोल सपा गठबंधन को 119-134 सीटें दे रहा है। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव हुए हैं, जबकि पंजाब (117 सीट), गोवा (40 सीट), उत्तराखंड (70 सीट) में एक चरण में वोट डाले गए थे। वहीं, मणिपुर की 60 सीटों पर दो फेज में चुनाव हुए। असल चुनाव नतीजे क्या रहते हैं, ये तो 10 मार्च की तारीख ही बताएगी। वहीं एग्जिट पोल की बात करें तो उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत मिल रहा है। भाजपा को 36 से 46 सीट मिल रही हैं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 20 से 30 सीट आ रही हैं। बसपा के पास 2 से 4 तो अन्य के पास 2 से 5 सीटें आ रही हैं।

वहीं आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में पंजाब में कांग्रेस का वोट पर्सेंटज 28 फीसदी है। वहीं, बीजेपी को 7 फीसदी वोट मिल सकते हैं। अकाली दल को 19 फीसदी वोट मिलने अनुमान है।

पंजाब में सबसे ज्यादा वोट आम आदमी पार्टी को मिलने के अनुमान है। आप को 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के खाते में 76-90 सीटें आ सकती हैं। वहीं, कांग्रेस 19 से 31 सीटों के बीच सिमट सकती है। इसके अलावा आजतक एक्सिस माय टुडे के मुताबिक, मणिपुर में एक बार फिर भाजपा सरकार बना रही है। एग्जिट पोल कहता है कि भाजपा को यहां 33 से 46 सीट मिल रही हैं, वहीं, कांग्रेस के खाते में 4 से 8 सीटें आ रही हैं। वहीं, टाइम्स नाउ के मुताबिक गोवा की बात करें तो भाजपा को 14, कांग्रेस गठबंधन को 16, आम आदमी पार्टी को 4 और अन्य को 6 सीटें मिल रही हैं। गौरतलब है कि यहां पर कुल 40 सीटें हैं और किसी भी पार्टी को स्पष्ट जनादेश नहीं मिल रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां पर कांग्रेस गठबंधन सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकता है। गौरतलब है कि गोवा में फिलहाल भाजपा सरकार है। हालांकि यहां पर आम आदमी पार्टी की छाप पड़ती दिखाई दे रही है।

Check Also

नए भारत की अविराम विकास यात्रा के लिए मतदान अवश्य करें : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर मतदान ...