Breaking News
Home / Mission 2024 / Big Change in BJP : छत्तीसगढ़ में प्रदेश भाजपा की नई टीम तैयार, जानिए क्या बनी रणनीति

Big Change in BJP : छत्तीसगढ़ में प्रदेश भाजपा की नई टीम तैयार, जानिए क्या बनी रणनीति

रायपुर । छत्तीसगढ़ में प्रदेश भाजपा की नई टीम तैयार हो गई है। रविवार की देर शाम को नई सूची जारी की गई है, इसमें नए- पुराने चेहरों के साथ ही क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण को साधने का प्रयास किया गया है। सबसे बड़ा बदलाव युवा मोर्चा में हुआ है। रायगढ़ के रवि भगत को युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, निर्वतमान अध्यक्ष अमित साहू को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह उपाध्यक्ष के पद पर शिवरतन शर्मा, निर्मल सिन्हा, मधुसूदन यादव, लखनलाल देवांगन, भूपेंद्र सवन्नी, सरला कोसरिया, उद्धेश्वरी पैकरा और लक्ष्मी वर्मा। भाजपा द्वारा जारी नई कार्यकारिणी की सूची में-

महामंत्री- केदार कश्यप, विजय शर्मा, ओपी चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) -पवन साय।

प्रदेश मंत्री – प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, अवधेश चंदेल, जगदीश रोहरा, परमेश्वरी राजवाड़े, ओजस्वी मंडावी, किशोन महानंद, श्याम बाई साहू, महेश जैन।

कोषाध्यक्ष- नदन जैन।

प्रदेश कार्यालय- प्रभारी नरेश गुप्ता।

प्रदेश कार्यालय सह- प्रभारी रजनीश शुक्ला।

सोशल मीडिया- प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, संयोजक सोमेश चंद्र पाण्डेय, सह-संयोजक मिथुल कोठारी।

आइटी सेल संयोजक- सुनिल पिल्लई, सह-संयोजक आदित्य कुरिल

प्रदेश प्रवक्ता- अजय चंद्राकर (मुख्य प्रवक्ता), राजेश मूणत, डा. कृष्णमूर्ति बांधी, रंजना साहू, अनुराग सिंह देव, नीलू शर्मा, संदीप शर्मा, केदारनाथ गुप्ता, देवलाल ठाकुर, दीपक म्हस्के ,अमित साहू, नलनिश ठोकने।

मोर्चा अध्यक्ष

युवा मोर्चा- रवि भगत, महिला मोर्चा-शालिनी राजपूत, किसान मोर्चा-पवन कुमार साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्च-भरतलाल वर्मा, अजजा मोर्चा-विकास मरकाम, अजा मोर्चा-नवीन मारकण्डे, अल्प संख्यक मोर्चा-शकील अहमद।

संभागीय प्रभारी

बस्तर -संतोष पाण्डेय, दुर्ग -भूपेंद्र सवन्नी, बिलासपुर -किरण देव, सरगुजा -संजय श्रीवास्तव, रायपुर -सौरभ सिंह।

Check Also

बरेली : नौकर की मौत, हत्या का इल्जाम मालिक पर….

हाईवे के किनारे मिली लाश, विहिप ने की गिरफ्तारी की मांग शहर के बड़े घी ...