Monday , 16 March 2026

28 वर्षीय डॉक्टर की आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन , पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, सुसाइड नोट से खुली पोल

महाराष्ट्र के सतारा जिले में 28 वर्षीय महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रशांत बनकर के रूप में हुई है, जिसका नाम डॉक्टर ने अपने सुसाइड नोट में सीधे तौर पर लिया था।

यह महिला डॉक्टर बीड जिले की निवासी थीं और फलटण स्थित सरकारी अस्पताल में बतौर मेडिकल ऑफिसर तैनात थीं। गुरुवार रात उन्हें एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटका पाया गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

हथेली पर लिखा था सुसाइड नोट

पुलिस जांच में सामने आया है कि डॉक्टर ने अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने दो लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। सुसाइड नोट के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने ने उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जबकि सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

पुलिस के मुताबिक, प्रशांत बनकर उसी मकान मालिक का बेटा है जहां डॉक्टर किराए पर रहती थीं। आत्महत्या से पहले डॉक्टर ने कथित तौर पर फोन पर बात की थी और चैट पर बातचीत भी की थी।

सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड

फलटण सिटी पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रशांत बनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने को निलंबित कर दिया गया है।
फिलहाल पुलिस सभी डिजिटल सबूतों और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

Check Also

बुलंदशहर: अनिल मावी हत्याकांड के आरोपी भगोड़ा घोषित, दिनदहाड़े हत्या से दहल गया था जौली गांव

बुलंदशहर। सिकंदराबाद के चर्चित अनिल मावी हत्याकांड में पुलिस ने शिकंजा कसते हुए तीन मुख्य …