Breaking News
Home / बड़ी खबर / देश / ये हैं दुनिया के टॉप-5 महंगे स्कूल, फीस इतनी कि पल जाएं कई परिवार!

ये हैं दुनिया के टॉप-5 महंगे स्कूल, फीस इतनी कि पल जाएं कई परिवार!

आज कल बच्चों की पढ़ाई (Child Education) काफी महंगी हो गई है। बावजूद इसके शायद ही कोई ऐसे पैरेंट्स हो जो ये चाहते हैं कि उनका बच्चा अच्छी स्कूल (School) में न पढ़े। इसका सबसे बड़ा कारण है कि स्कूली शिक्षा किसी भी बच्चे की लाइफ का सबसे अहम पार्ट होता है। यहीं से उसका मानसिक विकास होता है। बच्चे को अच्छी एजुकेशन मिल सके, इसलिए माता-पिता अपनी पूरी कमाई उसकी पढ़ाई में लगा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस फीस को आप इतना महंगा मान रहे हैं, वो दुनिया के इन 5 स्कूलों के सामने कुछ भी नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे स्कूल (World Most Expensive Schools) के बारें में, जहां सिर्फ करोड़पति के ही बच्चे पढ़ सकते हैं। इन स्कूलों की इतनी फीस होती है कि कई परिवारों का सालों का खर्चा निकल जाए। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे महंगे 5 स्कूल के बारें में..

Collège Alpin Beau Soleil, Switzerland 
स्विटजरलैंड का कॉलेज एल्पिन ब्यू सोलेइल स्कूल में अपने बच्चे को पढ़ाना सबके बस की बात नहीं है। यह दुनिया का सबसे महंगा स्कूल है। यहां सिर्फ 260 बच्चे ही पढ़ते हैं। इस स्कूल के अगर फीस की बात की जाए तो यहां सालभर की फीस 1 लाख 50 हजार स्विस फ्रैंक है यानी करीब 1.23 करोड़ रुपए। इस स्कूल में करीब 50 देशों के बच्चों का एडमिशन हुआ है। यहां हर 4 छात्र पर एक टीचर हैं। यहां फ्रेंच और इंग्लिश में पढ़ाई होती है।

School Le Rosey, Switzerland 
दुनिया का दूसरा सबसे महंगा स्कूल भी स्विटजरलैंड में ही है। इस स्कूल का नाम स्कूल ‘ले रोजी’ या इंस्टिट्यूट ले रोजी है। यहां विश्व के अलग-अलग 65 से ज्यादा देशों के 420 बच्चों को एडमिशन मिला हुआ है। यहां की सालभर की फीस 1 लाख 25 हजार स्विस फ्रैंक यानी एक करोड़ रुपए से ज्यादा है।

Leysin American School, Switzerland
दुनिया का एक और सबसे महंगा स्कूल भी स्विटजरलैंड में ही स्थित है। यहां के पहाड़ी शहर लेसिन में यह स्कूल है। इसका नाम लेसिन अमेरिकन स्कूल है। यहां 340 छात्र पढ़ाई करते हैं। इस स्कूल के सालाना फीस की बात करें तो यह 1,04,000 स्विस फ्रैंक यानी करीब 85 लाख रुपए है।

THINK Global School, United States
अमेरिका का थिंक ग्लोबल स्कूल दुनिया के सबसे महंगे स्कूलों में शामिल है। यहां की पढ़ाई काफी फेमस है। यहां 60 स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया जाता है। छात्रों को चार अलग-अलग देशों में पढ़ाई करनी होती है। यहां की सालाना फीस 94,050 डॉलर यानी करीब 70 लाख रुपए है।

Hurtwood House School, Britain
दुनिया के सबसे स्कूलों में ब्रिटेन के सरे शहर के हर्टवुड हाउस स्कूल का भी नाम है। यहां 350 छात्र पढ़ाई करते हैं। यहां एडमिशन इंटरव्यू के जरिए होती है। बिना एडमिशन क्रैक किए एडमिशन नहीं दिया जाता। इस स्कूल की सालाना फीस 25,284 पाउंड यानी करीब 22 लाख रुपए है।

Check Also

Weather News : उप्र में खिली धूप से सामान्य से अधिक हुआ तापमान, बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट

कानपुर (हि.स.)। पश्चिमी हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से गुरुवार को उत्तर प्रदेश ...