Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / यूपी में इतने हजार राजस्व लेखपाल के पदों पर होनी है भर्ती, ये डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

यूपी में इतने हजार राजस्व लेखपाल के पदों पर होनी है भर्ती, ये डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 8000 पदों पर पिछले लंबे समय से भर्ती लंबित है। राजस्व परिषद में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती से संबंधित शैक्षिक अर्हता के साथ कंप्यूटर के सर्टिफिकेट ट्रिपल सी को अनिवार्य करने का प्रस्ताव भेजा था लेकिन लेखपाल भर्ती नियमावली न होने के चलते आयोग में बिना नियमावली के इसे शामिल करने से मना कर दिया।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में आठ हजार राजस्व लेखपाल की भर्ती लंबे समय से लंबित है। वहीं अब राजस्व लेखपाल भर्ती में कंप्यूटर ज्ञान के आकलन के लिए ट्रिपल सी की अर्हता अनिवार्य करने की तैयारी है। राजस्व परिषद ने इसके लिए नियमावली में बदलाव का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन स्तर पर कैबिनेट से मंजूरी लेने की कार्यवाही तेजी से जारी है।

उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 8000 पदों पर पिछले लंबे समय से भर्ती लंबित है। राजस्व परिषद में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती से संबंधित शैक्षिक अर्हता के साथ कंप्यूटर के सर्टिफिकेट ट्रिपल सी को अनिवार्य करने का प्रस्ताव भेजा था लेकिन लेखपाल भर्ती नियमावली न होने के चलते आयोग में बिना नियमावली के इसे शामिल करने से मना कर दिया। इसके बाद परिषद ने आनन-फानन में नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। राजस्व परिषद प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगने के बाद ट्रिपल सी को लेखपाल भर्ती के लिए अनिवार्य किया जाएगा।

Check Also

नए भारत की अविराम विकास यात्रा के लिए मतदान अवश्य करें : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर मतदान ...