Breaking News
Home / बड़ी खबर / यूपी मतगणना : भाजपा 200 और सपा 89 सीट पर आगे, लाइव अपडेट देखें

यूपी मतगणना : भाजपा 200 और सपा 89 सीट पर आगे, लाइव अपडेट देखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की 403 सीटों के लिये गुरुवार को हो रही मतगणना के शुरुआती ढाई घंटे के दौरान 320 सीटों के रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 200 और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी (सपा) ने 89 सीटों पर बढ़त बना ली है।

चुनाव आयोग के मतगणना संबंधी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 320 सीटों के शुरुआती रुझान में 200 सीट पर भाजपा और 89 सीट पर सपा के उम्मीदवार आगे होने के अलावा भाजपा की सहयोगी दल अपना दल (एस) 08 एवं निषाद पार्टी 04 सीट पर और सपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) 06 एवं सुभासपा एक 02 पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस 03 और बसपा 05 सीट पर आगे चल रही है।
वहीं, प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक दो सीट पर और जद यू 01 सीट पर आगे चल रही है। ये रूझान डाक मतपत्रों और ईवीएम के मतों की गिनती के आधार पर जारी किये गये हैं। अभी तक किसी सीट का परिणाम घोषित नहीं हुआ है।

Check Also

Weather News : उप्र में खिली धूप से सामान्य से अधिक हुआ तापमान, बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट

कानपुर (हि.स.)। पश्चिमी हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से गुरुवार को उत्तर प्रदेश ...