Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / प्रयागराज : आजम खान के आमंत्रण पर सचिव को नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रयागराज : आजम खान के आमंत्रण पर सचिव को नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रयागराज। विवादित बयानों व पदाधिकारियों की गैर जिम्मेदाराना पूर्ण कार्यप्रणाली के कांग्रेस का जनाधार खिसकता चला जा रहा है। इसी तरह का कार्य पार्टी के महानगर सचिव इरशाद उल्ला किया गया है। उनकी ओर से महासचिव प्रियंका वाड्रा के साथ प्रदेश के पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता आजम खान की फोटो युक्त पोस्टर लांच कर दिया गया है। जिसमें आजम खान को आमंत्रण दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए महानगर अध्यक्ष ने कारण बताओ नोटिस दी है।

कांग्रेस के चौक स्थित कार्यालय पर ये पोस्टर लगा है। इसके साथ ही इंटरनेट मीडिया पर भी इस पोस्टर को वायरल किया गया है। कांग्रेस नेता इरशाद का कहना है कि आजम खान ढाई वर्ष से जेल में बंद हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उनके साथ सौतेला व्यवहार किया है। मेरा सवाल है कि यदि सपा मुखिया के परिवार का कोई सदस्य जेल में होता तो क्या वह चुप बैठते। यही वजह है कि मैंने आवाज उठाई और आजम खान को कांग्रेस में आने का निमंत्रण दिया है। इरशाद ने कहा कि कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन पहले ही जेल में जाकर आजम खान के अलावा उनके परिवार से मुलाकात कर चुके हैं। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी भी जेल में उनसे मिल चुके हैं।

जल्द ही मैं भी जेल में मिलने जाऊंगा। कांग्रेस ने हमेसा अल्पसंख्यकों का सम्मान किया है। आजम खान को कांग्रेस की सदस्यता लेनी चाहिए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंशुमान मिश्र ने कहा कि इरशाद उल्ला ने जो पोस्टर जारी किया है यह उनकी निजी राय है। पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है। इस संबंध में यदि कोई निर्णय होगा तो वह शीर्ष नेतृत्व लेगा। बिना किसी से विमर्श किए इस तरह का कदम उठाने के लिए कांग्रेस महानगर सचिव इरशाद उल्ला को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष बाबा अवस्थी ने भी कहा कि वह कांग्रेस महानगर सचिव की तरफ से जारी पोस्टर का समर्थन नहीं करते हैं। इसमें उनकी कोई सहमति नहीं ली गई। शहर अध्यक्ष से उन्होंने विरोध भी जताया है। कहा है कि आजम खान पूरी जिंदगी कांग्रेस के विरोधी रहे अब उन्हें पार्टी में आमंत्रण कैसे दिया जा सकता है। ऐसी हरकत से पार्टी की छवि धूमिल होगी।

Check Also

बरेली : नौकर की मौत, हत्या का इल्जाम मालिक पर….

हाईवे के किनारे मिली लाश, विहिप ने की गिरफ्तारी की मांग शहर के बड़े घी ...