Breaking News
Home / धर्म / घर में रख लें मिट्टी से बनी ये चीजें, चमक जाएगी किस्मत, होगा आर्थिक लाभ, दूर होंगी जीवन की परेशानियां

घर में रख लें मिट्टी से बनी ये चीजें, चमक जाएगी किस्मत, होगा आर्थिक लाभ, दूर होंगी जीवन की परेशानियां

इस पृथ्वी पर मिट्टी मनुष्य को जीवन देने का काम करती है। मिट्टी एक ऐसी चीज है जिसका इंसान के जीवन में बहुत महत्व होता है। बिना मिट्टी के खेती हो पाना असंभव है। बिना खेती के मनुष्य का पेट भर नहीं पायेगा और जीवन मुश्किल में पड़ जायेगा। वहीं पुराने घरों में ज्यादातर सामान मिट्टी के हुआ करते थे। पहले के समय में लोग मिट्टी के बर्तनों का ही ज्यादातर इस्तेमाल किया करते थे लेकिन जैसे-जैसे समय बदलता जा रहा है, इसके साथ साथ स्टील और कांच के बर्तनों ने इसकी जगह ले ली है।

लेकिन क्या आपको यह पता है कि मिट्टी आपकी किस्मत को भी बदल सकती है। जी हां, अगर आप मिट्टी के बने सामानों को घर में रखते हैं, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे सुख समृद्धि आती है और जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में वास्तु अच्छा होता है, तो वह परिवार में खुशहाली लाता है। वहीं वास्तु के सही ना होने की स्थिति में दुर्भाग्य और गरीबी आती है।

अगर आप अपने घर में मिट्टी से बनी कुछ खास चीजें रखते हैं, तो इससे आर्थिक लाभ होगा और आपके जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। आज हम आपको मिट्टी से बनी कुछ खास चीजों के महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं, इन्हें घर में रखना कितना शुभदायक होता है।

मिट्टी का घड़ा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हर घर में मिट्टी का घड़ा होना जरूर चाहिए। आजकल के मॉडर्न जमाने के चलते कई लोग घर में मिट्टी से बने घड़े या सुराही नहीं रखते हैं लेकिन मिट्टी के घड़े का पानी पीना बहुत ही लाभकारी होता है। गर्मी के मौसम में मिट्टी के घड़े की मांग बढ़ जाती है और बहुत से लोग ऐसे हैं, जो इसका ही पानी पीना पसंद करते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में मिट्टी का घड़ा होना चाहिए। मिट्टी का घड़ा सुख समृद्धि का प्रतीक होता है लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप इसे कभी भी खाली ना रखें।

मिट्टी के दीये

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं मिट्टी के दीये ज्यादातर दिवाली पर इस्तेमाल किए जाते हैं। वहीं सामान्य दिनों में स्टील या पीतल के दीपक प्रयोग में लाए जाते हैं। लेकिन मिट्टी के दीपक का सबसे ज्यादा महत्व होता है। अगर इसका नियमित इस्तेमाल किया जाए, तो इससे घर में सुख समृद्धि, सकारात्मकता और समपन्नता आती है। घर परिवार की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसलिए आप अपने घर में मिट्टी के दीपक को जरूर लाएं और इसका नियमित इस्तेमाल कीजिए।

मिट्टी से बनी सुराही

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मिट्टी से बनी हुई सुराही बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप अपने घर में सुराही रखते हैं, तो यह शुभ का प्रतीक माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि सुराही के इस्तेमाल से घर में भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है। इससे सुख-समृद्धि आती है और जीवन में कई कष्ट दूर हो जाते हैं।

मिट्टी की मूर्ति

आजकल के समय में देखा गया है कि घरों में अलग-अलग धातुओं की मूर्ति स्थापित होती है परंतु मिट्टी की मूर्ति का विशेष महत्व माना गया है। इसलिए आपको यह कोशिश करनी चाहिए कि घर में मिट्टी से बनी हुई मूर्ति जरूर रखिए। घर की उत्तर पूर्व और दक्षिण पश्चिम दिशा में मूर्ति रखने से आर्थिक लाभ प्राप्त होता है।

Check Also

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ धूल भरी आंधी की संभावना, पढ़ें मौसम का ताज़ा अपडेट

कानपुर (हि.स.)। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मौसमी सिस्टम की वजह से पश्चिमी उत्तर ...