Breaking News
Home / बड़ी खबर / देश / क्या हो गई डील : Maharashtra में महाभारत हुई तेज़, शिंदे भाजपा के साथ बनाएंगे सरकार !

क्या हो गई डील : Maharashtra में महाभारत हुई तेज़, शिंदे भाजपा के साथ बनाएंगे सरकार !

Maharashtra : मंगलवार को 12 बजे के बाद से महाराष्ट्र में जारी राजनाीतिक संकट ( Maharashtra Political Crisis ) को लेकर गतिविधियां अचानक तेज हो गई हैं। आज शाम तक महाराष्ट्र की राजनीति नया मोड़ आ सकता है। शिवसेना ( Shiv Sena ) के बागी शिंदे गुट ( Shinde Group ) के विधायक भाजपा ( BJP ) के साथ मिलकर सरकार बनाने पर चर्चा लगभग पूरी हो चुकी है। नई सरकार के गठन को लेकर आज दिल्ली में बड़ी मीटिंग हो सकती है, जिसमें देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadanvis ) और एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde ) शामिल हो सकते हैं। फिलहाल, मुंबई रवाना होने से पहले शिंदे गुवाहाटी के एक होटल से बाहर निकले और बड़ा बयान दिया।

प्रहार पार्टी के विधायक करेंगे अविश्वास प्रस्ताव की मांग

दूसरी तरफ 28 जून को इस बात के भी संकेत मिले हैं कि उद्धव सरकार ( Uddhav Thackeray ) के खिलाफ भाजपा और शिंदे गुट में से कोई भी अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाएगा। महाराष्ट्र की राज्य स्तरीय पार्टी प्रहार ( Prahaar Party ) के विधायक एमवीए सरकार ( MVA Government ) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। कुछ निर्दलीय विधायक और प्रहार पार्टी जो कि शिंदे गुट के साथ हैं जो आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ( Governor Bhagat Singh Koshyari ) को पत्र लिख सकते हैं। इसमें बताया जाएगा कि उन्होंने महाविकास अघाड़ी सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। अविश्वास प्रस्ताव 30 जून तक लाने की योजना है। महाराष्ट्र विधानसभा में प्रहार पार्टी के दो विधायक हैं।

इन शर्तों पर शिंदे भाजपा के साथ सरकार बनाने को राजी

ताजा अपडेट यह है कि शिवसेना के बागी विधायक भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के साथ मिलकर महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में सरकार बना सकते हैं। इसमें शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। शिंदे ( Eknath shinde ) गुट के विधायकों में से 8 को कैबिनेट मंत्री और 5 को राज्य मंत्री का दर्जा मिल सकता है। 29 कैबिनेट मंत्री बीजेपी के होंगे। शिंदे गुट के साथ मौजूदा सरकार के 8 मंत्री हैं। ऐसे में शिंदे गुट वही मंत्रालय चाहता है जो कि इन विधायकों के पास पहले से थे। पिछले एक महीने में लिये गए इनके फैसलों को उद्धव सरकार ने रोक दिया है। एकनाथ शिंदे चाहते हैं कि जो निर्दलीय विधायक बागी गुट के साथ आए हैं उनको भाजपा अपने कोटे में से मंत्री बनाये।

 

शिंदे गुट से ये बनेंगे मंत्री

एकनाथ शिंदे, दादा भुसे, गुलाबराव पाटिल, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, शंभूराज देसाई, अब्दुल सत्तार, राजेंद्र पाटिल येद्रावकर और बच्चू कडू (प्रहार जनशक्ति) कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। इसके अलावा दीपक केसरकर, प्रकाश आबिदकर, संजय रायमूलकर और संजय शिरसाठ का नाम शामिल है। पार्टी हाईकमान से सरकार गठन के मुद्दे पर चर्चा के लिए फिलहाल देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंच चुके हैं। एकनाथ शिंदेबागी विधायकों के साथ मीटिंग के बाद दिल्ली जा सकते हैं।

हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे

मुंबई के लिए रवाना होने से पहले एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde ) गुवाहाटी में होटल से बाहर निकले। गुवाहाटी में होटल से बाहर निकलने के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है। शिंदे ने कहा कि वे सभी शिवसेना में हैं। हम बालासाहेब की शिवसेना को आगे ले जाएंगे। साथ ही हम हिंदुत्व के मुद्दे को आगे बढ़ाएंगे।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शिंद्र गुट के विधायकों को 12 जुलाई तक के लिए राहत दे दी है। आज एक या दो और विधायक जाकर बागी गुट का दामन थाम सकते हैं। इसके अलावा अब महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी एक्शन मोड में हैं। उन्होंने उद्धव सरकार से बीते कुछ दिनों में लिये गए फैसलों की फाइलें मंगाई हैं। संभावना ये भी है कि वो उद्धव सरकार को फ्लोर टेस्ट का आदेश दे सकते हैंं

Check Also

Weather News : उप्र में खिली धूप से सामान्य से अधिक हुआ तापमान, बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट

कानपुर (हि.स.)। पश्चिमी हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से गुरुवार को उत्तर प्रदेश ...