Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उन्नाव में मृत दलित युवती के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी

उन्नाव में मृत दलित युवती के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने दिलाया न्याय की लड़ाई लड़ने का भरोसा
कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने उन्नाव में मृत दलित लड़की के परिजनों से मुलाक़ात की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्नाव पीड़िता के परिवार के साथ और उसको न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने उन्नाव में कांग्रेस प्रत्याशी आशा सिंह के पक्ष में प्रचार किया और उन्हें जिताने की अपील की।

उन्नाव में जनसंपर्क अभियान/रोडशो के दौरान कांग्रेस महासचिव ने लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की सबसे शक्तिशाली तस्वीर पेश की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आशा सिंह के लिए लोगों से वोट देने की अपील की। भाजपा विधायक ने सत्ता के बल पर आशा सिंह की बेटी के साथ अत्याचार किया। आज आशा सिंह लड़की हूं लड़ सकती हूं विचार के झंडे तले सत्ता का दावा ठोंक रही है। अपने संघर्षों की शान पर अपनी दावेदारी मजबूत कर रही हैं।

रोड शो के बाद प्रियंका गांधी उन्नाव में कांशीराम कॉलोनी में बलात्कार पीड़िता मृत दलित युवती के परिजनों से मिलने पहुंचीं। सपा सरकार में पूर्व मंत्री के बेटे ने दलित लड़की की बलात्कार कर हत्या कर दी थी। पीड़ित परिवार दर दर की ठोकरें खाता रहा लेकिन प्रशासन ने उनकी एक न सुनी। अभी तक मात्र गुमशुदगी की धाराओं में केस दर्ज किया है। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने परिजनों को कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ाने और राजनीतिक रूप से आवाज उठाने का भरोसा दिलाया। कहा हम न्याय की लड़ाई में पूरी तरह आपके साथ हैं।

बीते दिनों कांग्रेस महासचिव ने पीड़िता के परिजनों से फोन पर बात कर हर संभव मदद के साथ ही आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने का आश्वासन दिया था। इससे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस की इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पीएल पुनिया के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मृतक युवती के परिजनों से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। साथ ही उन्नाव पुलिस की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की और मृतक परिजनो की सुरक्षा के लिए मांग की थी।

Check Also

Weather News : उप्र में खिली धूप से सामान्य से अधिक हुआ तापमान, बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट

कानपुर (हि.स.)। पश्चिमी हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से गुरुवार को उत्तर प्रदेश ...