Breaking News
Home / Slider News / उत्तराखंड-मणिपुर रिजल्ट LIVE: एक क्लिक में जानें कौन आगे और कौन है पीछे

उत्तराखंड-मणिपुर रिजल्ट LIVE: एक क्लिक में जानें कौन आगे और कौन है पीछे

उत्तराखंड और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। उत्तराखंड की सभी 70 सीट पर आए रुझान में भाजपा ने बहुमत से बहुत ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। पिछली बार 57 सीट जीतने वाली भाजपा अब 45 सीट पर आगे है। कांग्रेस की बढ़त अब 21 सीट पर रह गई है, जबकि चार सीट पर अन्य को बढ़त मिली हुई है। सभी 70 सीटों पर पहली बार चुनाव लड़ी AAP अब किसी सीट पर आगे नहीं है।

मणिपुर की 60 सीटों में से सत्ताधारी भाजपा अब 23 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस को 12 सीट पर बढ़त मिली हुई है। राज्य में 2002 से 2017 तक सरकार बनाने वाली कांग्रेस और भाजपा को स्थानीय दलों NPP और NPF ने कड़ी टक्कर दी है। रुझान में NPP को 10 सीट पर, NPF को 6 सीट पर और अन्य को 9 सीट पर बढ़त मिली हुई है।

खास बात यह है कि उत्तराखंड में मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट पर दोबारा कांग्रेस के भुवन सिंह कापड़ी से आगे आ गए हैं, लेकिन पूर्व सीएम हरीश रावत भी लालकुआं सीट पर बेहद पिछड़ गए हैं। रावत के सामने भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने करीब 6 हजार वोट की बढ़त बना ली है। उधर, AAP के सीएम कैंडिडेट अजय कोठियाल भी गंगोत्री सीट पर पिछड़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

अपडेट्स…

  • उत्तराखंड की श्रीनगर सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मौजूदा मंत्री और भाजपा विधायक धन सिंह रावत पर बढ़त बनाई हुई है।
  • मणिपुर की लंगथबल सीट पर कांग्रेस के ओकराम जॉय सिंह 1911 वोट से आगे चल रहे हैं, जबकि निम्बोल सीट पर भाजपा के बसंत कुमार सिंह 4426 वोट से आगे हैं।
  • उत्तराखंड की पौड़ी सीट पर भाजपा के राजकुमार पोरी आगे, यमकेश्वर सीट पर भाजपा की रेणु बिष्ट आगे चल रही हैं।
  • मणिपुर की हिरोक सीट पर भाजपा के टी राधेश्याम सिंह 604 वोट से, खुंद्रकपामी सीट पर कांग्रेस के थोकचोम लोकेश्वर सिंह भाजपा के टी. महेन्द्रो सिंह से 361 वोट से आगे, लिलोंग सीट से भाजपा के अंतस खान 946 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • उत्तराखंड खानपुर में निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार आगे, कलियर में भाजपा के मुनीश सैनी आगे, गंगोलीहाट में भाजपा के फकीर राम आगे चल रहे हैं। देहरादून कैंट में भाजपा की सविता कपूर आगे, गंगोत्री में भाजपा के सुरेश सिंह चौहान आगे चल रहे हैं।
  • केदारनाथ में भाजपा की शैला रानी रावता आगे, गंगोलीहाट से कांग्रेस के खजान चंद्र गुड्डू, धारचूला में कांग्रेस के हरीश सिंह धामी आगे, गदरपुर में भाजपा के अरविंद पांडे आगे चल रहे हैं।
  • उत्तराखंड में राजधानी देहरादून की 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा-कांग्रेस में जोरदार टक्कर हो रही है। यहां 6 पर भाजपा और 4 सीट पर कांग्रेस आगे है।
  • मणिपुर के पूर्व सीएम ओकराम इबोबी सिंह अपनी थोउबाल सीट से आगे चल रहे हैं, जबकि खुराई और हेरोक सीट पर भाजपा उम्मीदवारों ने बढ़त बना रखी है।
  • उत्तराखंड में कांग्रेस के शुरुआती रूझान में बढ़त बनाने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष करेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी और वहां ग्रामीण इलाकों में हम काफी मजबूत हैं।
  • उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने खटीमा सीट पर, जबकि पूर्व सीएम हरीश रावत ने लालकुआं सीट पर बढ़त बना रखी है। गंगोत्री से AAP के सीएम कैंडिडेट अजय कोठियाल आगे चल रहे हैं।
  • भेल रानीपुर में भाजपा के आदेश चौहान, रुड़की में कांग्रेस के यशपाल राणा, मसूरी से भाजपा के गणेश जोशी, विकास नगर में कांग्रेस के नवप्रभात, पिथौरागढ़ में कांग्रेस के मयूर महर, पुरोला में भाजपा के दुर्गेश्वर लाल, रुद्रप्रयाग में भाजपा के भरत सिंह चौधरी, पौड़ी में भाजपा के राजकुमार कोरी, बागेश्वर में भाजपा के चंदन रामदास, कपकोट में कांग्रेस के सुरेश गरिया, बद्रीनाथ में कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी, घनसाली में भाजपा के शक्तिलाल शाह आगे चल रहे हैं।
  • टिहरी से भाजपा के किशोर उपाध्याय, चकराता से कांग्रेस के प्रीतम सिंह, धर्मपुर से कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल, नरेंद्र नगर में भाजपा के सुबोध उनियाल, देहरादून कैंट से कांग्रेस के सूर्यकांत धस्माना, ऋषिकेश से कांग्रेस के प्रेमचंद अग्रवाल और हरिद्वार शहर से भाजपा के मदन कौशिक आगे चल रहे हैं।
  • उत्तराखंड की 70 सीटों पर 632 कैंडिडेट्स तो, मणिपुर की 60 सीट पर 265 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में बंद है।उत्तराखंड में इस बार 70 सीट पर 65.37% वोटिंग हुई है, जबकि मणिपुर की जनता ने रिकॉर्ड 88% मतदान किया है।

उत्तराखंड की 5 हॉट सीट्स का रिजल्ट…
खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोबार आगे हो गए हैं। यहां कांग्रेस के भुवन सिंह कापड़ी दूसरे नंबर पर हैं।
लालकुआं : कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट से 5374 वोट से पिछड़ रहे हैं।
हरिद्वार शहर : भाजपा के मदन कौशिक, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी से 939 वोट से आगे चल रहे हैं।
गंगोत्री : भाजपा के सुरेश चौहान ने कांग्रेस के विजयपाल सजवाण पर बढ़त बना रखी है, जबकि AAP के अजय कोठियाल तीसरे नंबर पर हैं।
चौबट्टाखाल : भाजपा के मौजूदा मंत्री सतपाल महाराज आगे चल रहे हैं।

मणिपुर की 5 हॉट सीट्स का रिजल्ट…

हेनिगांग : मौजूदा मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक एन. बीरेन सिंह 2598 वोट से आगे चल रहे हैं।
थोऊबाल : 2002 से 2017 तक कांग्रेस के CM रहे ओकराम इबोबी सिंह 472 वोट से आगे चल रहे हैं।
यूरिपोक : जनता दल के के. सुरेश सिंह, भाजपा के केएच. रघुमणि सिंह से 131 वोट आगे हैं। मौजूदा डिप्टी सीएम यूमनैम जॉयकुमार सिंह पिछड़ गए हैं।
माओ : NPF और भाजपा के बीच टक्कर का मुकाबला चल रहा है। भाजपा के एस. एलकजेंडर मैखो आगे हैं। यहां से NPF नेता दिकहो पिछड़े हुए हैं।
सिंगजामेई : मौजूदा विधानसभा स्पीकर यू. खेमचंद सिंह (भाजपा) आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के आई. हेमचंद्र सिंह पिछड़े हुए हैं।

Check Also

नए भारत की अविराम विकास यात्रा के लिए मतदान अवश्य करें : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर मतदान ...