– दो दिन पूर्व ईट व डंडे से पीट पीटकर की गयी थी विकेश की निर्मम हत्या
अमौली/फ़तेहपुर । जाफरगंज थाना क्षेत्र के गहरूखेड़ा गांव में 29 मार्च की रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई थी। जिसमें युवक विकेश पटेल उम्र 25 वर्ष को ईट व लाठी से बेरहमी से मार मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। जाफरगंज व चांदपुर थाना पुलिस ने दो दिन में हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सफलता प्राप्त की है। घटना को अंजाम देने वाले दोनों अभियुक्त मृतक के करीबी व दोस्त थे। जिसमें एक शुभम पटेल उर्फ छोटू पुत्र स्व0 राजाबाबू उम्र 23 वर्ष निवासी गहरुखेड़ा और दूसरा अशोक कुमार पुत्र महादेव उम्र 35 वर्ष निवासी गहरुखेड़ा थाना जाफरगंज फ़तेहपुर का निवासी है। इन दोनों हत्या के आरोपियों को आज भरथरी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने पुलिस के समक्ष हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 302 समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था दोनो को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया।
– क्या है पूरा मामला
बता दें कि थाना जाफरगंज के गहरुखेड़ा में 29 मार्च की रात ने विकेश उर्फ गोलू की हत्या अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सिर पर लाठी डंडे से चोट पहुँचाकर कर दी गयी थी। इस सम्बंध में मृतक के भाई सुरेश कुमार द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस के प्रयास से घटना का अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी सम्भव हो पाई है। घटना में शामिल हत्यारे मृतक के क़रीबी थे। मृतक विकेश अविवाहित व मूलरूप से डिघरूवा का रहने वाला था। गहरुखेड़ा गांव में अपने ननिहाल में रह रहा था और मलवां थानाक्षेत्र अंतर्गत एक भट्ठे पर गाड़ी चलाता था। उसने होली के उपलक्ष्य में गांव में अपने दोस्तों को शराब व मुर्गे की दावत दी थी। उसी दौरान आरोपी शुभम व विकेश के बीच आपस मे कहासुनी हुई। जिसके बाद मृतक अपने घर चला गया। अशोक व शुभम में मिलकर विकेश की हत्या का प्लान तैयार किया और हत्या कर दी। विकेश ने शुभम को 63 हज़ार रुपए सऊदी अरब जाने के लिये दिया था। लेकिन सउदी अरब नहीं भेजवा पाया और पैसा भी वापस नही किया। शुभम और अशोक, विकेश को पानी लगाने के बहाने बगिया में ले गए और सिर में चोट पहुँचाकर हत्या कर दी।