Breaking News
Home / अपराध / हैवानियत की हद : गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर महिला से गैंगरेप, पति के विवाद के बाद घर छोड़कर आई थी युवती

हैवानियत की हद : गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर महिला से गैंगरेप, पति के विवाद के बाद घर छोड़कर आई थी युवती

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सो रही युवती को किडनैप कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि 3 लड़कों ने युवती को किडनैप किया, फिर उसे सुनसान झाड़ी में ले जाकर बारी-बारी से रेप किया। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की। शोर न मचाए, इसीलिए दरिंदों ने उसका मुंह बंद कर दिया। किसी तरह वहां से बचकर निकली युवती लहूलुहान हालत में GRP थाने पहुंची। पुलिस को घटना की जानकारी दी।

गैंगरेप की खबर मिलते ही SP GRP अवधेश सिंह और SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई थाने पहुंचे। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती को इलाज के लिए BRD मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पति के विवाद के बाद घर छोड़कर आई थी युवती

महाराजगंज जिले की रहने वाली एक 25 साल की युवती का उसके पति से विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर वह एक हफ्ते पहले घर छोड़कर गोरखपुर आ गई। यहां रहने का कोई ठिकाना नहीं मिला तो उसने रेलवे स्टेशन को ही अपना ठिकाना बना लिया। वह प्लेटफार्म नंबर- 1 के आउटर और धर्मशाला बाजार पुल के बीच गुजारा कर रही थी।

धर्मशाला बाजार आउटर की झाड़ियों में ले गए दरिंदे
बुधवार की रात करीब 12 बजे युवती प्लेटफार्म के आउटर पर सो रही थी। इस बीच उसके पास 3 लड़के पहुंचे और अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दिए। जब युवती ने विरोध किया तो मुंह बंद कर लड़के उसे जबरदस्ती धर्मशाला बाजार सब्जी मंडी के पास झाड़ियों में ले गए। यहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बुरी तरह पीटा भी। इससे उसकी हालत गंभीर बनी है।”

CCTV और सर्विलांस से हो रही तलाश
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। युवती के साथ दरिंदगी की पुष्टि होने के सबूत भी मिले। SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया, “महिला थाना प्रभारी को बुलाकर से युवती को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही सर्विलांस और GRP की मदद से आरोपियों के बारे में छानबीन की जा रही है।”

SP GRP अवधेश सिंह ने बताया, “पीड़िता के बताए गए हुलिया के आधार पर आस-पास के लोगों से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर लिया जाएगा।”

Check Also

UP Weather Forecast : बरेली में झमाझम बारिश…8वीं तक के स्कूल बंद, आज इन जिलों में अलर्ट, इस तारीख तक ऐसा ही रहेगा मौसम

यूपी में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। बरेली में सुबह से झमाझम बारिश ...