Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर : लखनऊ यूनिवर्सिटी में एडमिशन की पूरी जानकारी, पढ़ें डिटेल

स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर : लखनऊ यूनिवर्सिटी में एडमिशन की पूरी जानकारी, पढ़ें डिटेल

लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़ शुरू हो चुकी हैं। CBSE और ICSE के 12वीं के नतीजे जारी नहीं होने के कारण दाखिले के लिए अप्लाय करने की लास्ट डेट 30 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in है।

  • 101 साल पुराने राज्य विश्वविद्यालय में एडमिशन और कोर्स से जुड़ी जरूरी फैक्ट
5 पॉइंट में यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय से समझिए, LU में क्यों ले दाखिले
  • लखनऊ विश्वविद्यालय की 101 साल पुरानी लिगेसी है। यही इसका सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है। एलुमनाई देश दुनिया में नाम कमा चुके है।
  • लखनऊ विश्वविद्यालय सबसे ज्यादा वाइड रेंज कोर्स देने वाली यूनिवर्सिटी हैं। जिनमें रुटीन इंजीनियरिंग, लॉ, लिटरेचर, फाइन आर्ट्स और तमाम रुटीन कोर्स भी शामिल है।
  • विश्वविद्यालय में टीचर और स्टूडेंट्स रेश्यो में लगातार सुधार हो रहा है। यहां 30 बच्चों पर एक शिक्षक है।
  • लखनऊ विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट्स भी बेहतरीन रहा है। इंजीनियरिंग में 100% और मैनेजमेंट में 80% का प्लेसमेंट हुए हैं।
  • इस सत्र में दाखिले के लिए 800 विदेशी स्टूडेंट्स की एप्लिकेशन आ चुकी है।

इस सत्र से शुरु होने वाले नए कोर्स

  • फैकल्टी ऑफ साइंस (मॉलेक्युलर जेनेटिक्स)
  • फैकल्टी ऑफ योगा एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन (नेचुरोपैथी)
  • इंजीनियरिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डिजाइन साइंस

Check Also

Weather News : ठंड को लेकर मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट, पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर…

IMD भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून 25 सितंबर से वापस जाना शुरू ...