Monday , 16 March 2026

संगीत से सियासत तक: मैथिली ठाकुर की नई पारी बीजेपी के साथ शुरू, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

बिहार चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट सामने आ गई है. इसमें 71 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. सबसे बड़ी बात है कि बीजेपी ने कुछ बड़े नेताओं का पत्ता साफ भी किया है. विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट भी कट गया है.कुमरहार से अरुण सिंह का टिकट भी कट गया है. बड़े नामों की बात करें तो बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट मिला है. सिवान से मंगल पांडेय को टिकट दिया गया है. बांकी पुर से मंत्री नितिन नवीन को टिकट दिया गया है. दीघा से संजीव चौरसिया को टिकट दिया गया है. दरभंगा से संजय सरावगी को टिकट मिला है. जमुई से श्रेयसी सिंह को टिकट मिला है.

बिहार की फेमस लोक गायिका मैथिली ठाकुर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं. मैथिली ठाकुर को बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई. इसी मौके पर राजद विधायक भरत बिन्द भी बीजेपी में शामिल हो गए.

BJP में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर, बिहार में इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में नए चेहरों के शामिल होने की प्रक्रिया तेज़ हो गई है. इसी क्रम में लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर विधिवत रूप से बीजेपी में शामिल हो गईं. ऐसी अटकलें हैं कि बीजेपी उन्हें दरभंगा की अलीनगर सीट से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है.

 

Check Also

LPG संकट: यूपी से एमपी तक हाहाकार: कहीं हंगामा तो कहीं अपनों में कलह….₹950 वाला घरेलू गैस सिलेंडर ब्लैक में ₹3500 में मिल रहा

नई दिल्ली/लखनऊ। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव ने भारत की रसोई …