Monday , 8 December 2025

रेलवे की तैयारी: छठ और दीपावली के लिए 5000 स्पेशल ट्रेनें…पहली बार बुकिंग पर मिल रही 20% की छूट

प्रयागराज: उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने छठ पूजा और दीपावली की त्योहारी भीड़ को देखते हुए 5000 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों को रेलवे ने अपने ऐप में और सभी बुकिंग प्लेटफार्म पर लिस्ट कर दिया है. इनमें से कुछ ट्रेनें केवल सामान्य श्रेणी की हैं. इसके अलावा भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर कुंभ की तर्ज पर निगरानी के लिए भी तैयारी की गई है.

22 ट्रेनों को स्पेशल ठहराव: उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि दशहरा दीपावली और छठ पर्व के दिनों में लाखों लोग अपने घरों के लिए परिवार के साथ जाते हैं. त्योहार लोग अपने घरों में मनाना चाहते हैं. लिहाजा रेलवे की बड़ी जिम्मेदारी रहती है कि लोगों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक सुचारू रूप से पहुंचा सके.

दो स्पेशल ट्रेन चलाई जा रहीं: इसके अलावा बाहर पढ़ने वाले बच्चे, नौकरी पेशा लोग भी देश-विदेश से अपने घरों को लौटते दीपावली और छठ पूजा के लिए आते हैं. अभी नवरात्रि चल रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश के अतर्गत आने वाले विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर बहुत बड़ी संख्या में लोग मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने आते हैं.

लिहाजा उत्तर मध्य रेलवे ने विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाई है. इनमें से एक ट्रेन विंध्याचल रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए और एक ट्रेन पटना के लिए है. इसके अलावा पूरे नवरात्र में 22 ट्रेनों का स्पेशल ठहराव दिया गया.

NCR ने लिस्ट की 700 नई त्यौहार स्पेशल ट्र्र्रेनें: सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने भी घोषणा की है कि छठ दीपावली जैसे त्योहारों के लिए 12000 स्पेशल ट्रेनिंग चलाई जाएंगी. उत्तर मध्य रेलवे एक कड़ी में अपने यहां से ओरिजिनेट और टर्मिनेट होने वाली 700 से ज्यादा गाड़ियों को लिस्ट कर चुका है. यह वह ट्रेनें हैं जो उत्तर मध्य रेलवे संचालित कर रहा है.

4000 फेस्टिव स्पेशल ट्रेन में हो रही बुकिंग: उत्तर मध्य रेलवे की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि बहुत सारी ट्रेनें महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरती हैं. इसका फायदा भी इस क्षेत्र के लोगों को मिलता है. इस तरह से उत्तर मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकने वाली और यहां से गुजरने वाली करीब 4000 त्योहार स्पेशल ट्रेनों को यात्रियों की सुविधा के लिए चलाया गया. इस तरह से अब तक लगभग 5000 ट्रेन नोटिफाई हो गई है, जिनमें टिकट की बुकिंग शुरू कर दी गई है. इस पूरे त्यौहारी सीजन में यह ट्रेनिंग संचालित होंगी.

हर प्रमुख रेलवे स्टेशन पर मे आई हेल्प यू बूथ: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए होल्डिंग एरिया और भीड़ प्रबंधन प्रणाली भी लागू रहेगी. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. मे आई हेल्प यू बूथ भी सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर बनाए गए हैं. इन बूथों पर यात्रियों की समस्याओं का त्वरित निदान होगा. उन्हें सही जानकारी रेलवे स्टेशनों पर प्रदान की जाएगी. प्रमुख स्टेशनों पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा व मेडिकल अरेंजमेंट भी किया जा रहा है.

रेलवे पहली बार टिकट बुकिंग में 20% की छूट दे रहा: इसके अलावा रेलवे ने टिकट में रिबेट की भी घोषणा की है. अगर कोई यात्री 13 से 26 अक्टूबर के बीच जाने और उसी ट्रेन से 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच लौटने का टिकट बुक करता है तो उसे हर श्रेणी में लौटने के टिकट पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. भारतीय रेलवे ने पहली बार यात्रियों को त्यौहारों की विशेष सौगात टिकट बुकिंग में छूट के रूप में दी है.

पूर्वोत्तर रेलवे ने बहाल कीं 10 ट्रेनें: रेलवे प्रशासन ने पूर्व में निरस्त की गईं कई ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया गया है. पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह का कहना है कि त्योहारों से ठीक पहले इन ट्रेनों का संचालन इसीलिए बहाल किया जा रहा है जिससे यात्रियों को त्योहार पर घर जाने में किसी तरह के समस्या न हो.

  • जम्मूतवी से 3 अक्टूबर से चलने वाली 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है.
  • बरौनी से 5 अक्टूबर से चलने वाली 14691 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है.
  • गुवाहाटी से 1 अक्टूबर से चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है.
  • जम्मूतवी से 3 अक्टूबर से चलने वाली 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है.
  • भागलपुर से 2 अक्टूबर से चलने वाली 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है.
  • जम्मूतवी से 4 अक्टूबर से चलने वाली 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है.
  • गोरखपुर से 6 अक्टूबर से चलने वाली 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है.
  • जम्मूतवी से 7 अक्टूबर से चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है.
  • गुवाहाटी से 6 अक्टूबर से चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है.
  • जम्मूतवी से 8 अक्टूबर से चलने वाली 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है.

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की वाराणसी, लखनऊ और अयोध्या से चलने वाली नियमित ट्रेनें जिनमें वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और विभिन्न मेल/एक्सप्रेस जैसी प्रतिष्ठित ट्रेनें शामिल हैं, अपने सामान्य समय पर चल रही हैं और अब भी बुकिंग के लिए इन ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं. उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी का कहना है कि त्योहारों पर यात्रियों को घर पहुंचने में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो.

इसको लेकर लगातार रेलवे प्रशासन उन्हें रोजाना ट्रेनों में उपलब्ध सीटों की जानकारी दे रहा है. साथ ही फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने के लिए भी योजना तैयार है. यात्रियों को त्योहार मनाने के लिए उनके घर तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी.

Check Also

शेयर बाजार में मचा हाहाकार : एक झटके में 7.50 लाख करोड़ रुपए डूबे, जानिए किसे हुआ सबसे ज्यादा नुकसान?

नई दिल्ली।  सोमवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए किसी बुरे सपने से कम …