Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / राहत : अब नेपाल के मुकाबले भारत में सस्ते हुए पेट्रो पदार्थ, जानिए क्या है रेट

राहत : अब नेपाल के मुकाबले भारत में सस्ते हुए पेट्रो पदार्थ, जानिए क्या है रेट

सोनौली ,महराजगंजl केन्द्र सरकार की ओर से डीजल व पेट्रोल में एक्साइज ड्यूटी घटा दिए जाने से भारत में डीजल व पेट्रोल सस्ता हो गया है। जबकि इस मुकाबले नेपाल में पेट्रो पदार्थों के मूल्य ज्यादा हैं। अब तक नेपाल में सस्ता मिलने से पेट्रो पदार्थों की तस्करी होती थी। अब सीमाई पंप संचालकों ने राहत की सांस ली है।इस समय भारत में पेट्रोल प्रति लीटर 97.56 व नेपाल में 112.50 है। इसी तरह डीजल भारत में 90.70 रुपये तो नेपाल में 101.87 रुपये प्रति लीटर है।

रेट भारतीय एरिया में घटने के बाद यहां के पेट्रोल पम्प मालिकों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि कई वर्षों से नेपाल में इन चीजों के रेट कम होने से भारतीय वाहन भी नेपाल से डीजल पेट्रोल भरवाते थे। इसकी वजह से उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के सीमाई इलाकों के कई पंप बंद भी हो गए थे और अन्य पंप के कारोबार प्रभावित हो गए थे। नौतनवा पेट्रोल पंप के मालिक आकाश बेरीवाल का कहना है सरकार के इस कदम से सीमा पर लगे पेट्रोल पंप से जुड़े लोगों ने राहत महसूस की है। रेट घटने से नेपाल के किसान भी भारतीय एरिया से डीजल ले जा रहे हैं। वहीं नेपाली वाहन डीजल व पेट्रोल के लिए नौतनवा, सोनौली का रुख कर रहे हैं।

Check Also

गुस्से में पति का कान काट लहूलुहान करना महिला को पड़ा महंगा, फिर जो हुआ….

नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के सुल्तानपुरी से घरेलू हिंसा का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया ...