कानपुर,। जनपद में आने वाली 17 अप्रैल को आयोजित रामोत्सव के साथ निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड के नाम एक रिकार्ड जुड़ जाएगा। यहां पर विश्व का सबसे बड़ा पुष्पक विमान तैयार किया जा रहा है। जिसमें छह हजार श्रीराम विरामन होंगे।
बता दें कि, विश्व हिन्दू परिषद द्वारा कानपुर में दो दिन बता रविवार को रामोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रभु श्रीराम जी के भव्य रामोत्सव आयोजन में विश्व के सबसे बड़े पुष्पक विमान बनाया जा रहा है। जिस पर 6000 ग्रामों से आए हजारों श्रीराम विराजेंगे। पुष्पक विमान निर्माण का कार्य अपने अंतिम दौर में हैं। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजनकर्ताओं ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या जी से आ रहा भगवान श्रीरामलला का भोगप्रसाद सभी रामभक्तों को को वितरण किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि रजकण (गर्भगृह की पावन माटी) भी सभी रामभक्तों को प्रसाद के साथ ही वितरित की जाएगी।
डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था
आयोजन में लाख डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन में लोगों को सपरिवार व ईष्ट मित्रों सहित भगवान श्रीराम के साक्षात सहस्त्र स्वरूपों के आरती दर्शन प्रसाद के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही अपील की गई है। सभी रामभक्त मिलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने व भगवान श्रीराम के अद्भुत दर्शन आनंद लेने के लिए 17 अप्रैल को निराला नगर जरूर पहुंचे।