Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / मौसम अपडेट….बरेली में 41.6 तापमान : इस तारीख तक तपिश से परेशान रहेंगे लोग, रात में छाए हल्के बाल

मौसम अपडेट….बरेली में 41.6 तापमान : इस तारीख तक तपिश से परेशान रहेंगे लोग, रात में छाए हल्के बाल

बरेली मे इन दिनों तापमान 41.6 चल रहा है हाल यह है कि भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। सुबह होते ही तेज धूप के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है। आलम यह है कि आम दिनों की अपेक्षा सड़कों पर दोपहर में भीड़ न के बराबर न जर आ रही है।

सबसे ज्यादा इन दिनों व्यापारियों की हालत खराब है। व्यापारियों की दुकानें तो खुली हैं ज्यादातर में एसी भी चल रहा है कि लेकिन भीषण गर्मी के चलते खरीदार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए इन दिनों व्यापारियों ने जगह-जगह प्याऊ भी लगवा दिए है तो कई जगह शरबत भी बांटा जा रहा है।

उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था। हाल यह था कि एक तरफ लोग बाहर धूप से तो दूसरी तरह भीषण उमस से परेशान दिखाई पड़े। हाल यह था कि घरों में लगे कूलर भी इतनी उमस फेंक रहे थे कि लोगों को वह राहत देने की बजाए और परेशानी का कारण बन रहे थे।

वहीं एक तरफ लोग उमस और गर्मी से परेशान थे वहीं बचीकुची कसर बिजली विभाग ने बिजली काट कर ले ली। सड़कों पर धूप का आलम यह है कि चार पहिया और दो पहिया वाहन चालक वाहनों को खड़ा करने के लिए छांव की तलाश में परेशान हो रहे हैं।

रात में छाए हल्के बाल

वहीं गुरुवार के बाद शुक्रवार रात भी हल्के बादल छाए नजर आए लेकिन लोगों को इन बादलों से कोई राहत मिलती नहीं दिखाई पड़ी। रात भर मौसम का आलम यह था कि उमस भरी गर्मी से लोग परेशान नजर आए। जिनके घर एसी लगे थे वह तो चैन से सोते मिले, लेकिन जिनके घर कूलर लगे तो वह उमस से परेशान होते दिखे। उमस का आलम यह था कि बड़े पैमाने पर लोग छतों पर भी सोते नजर आए।

पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि 12 जून से पहले लोगों को राहत नहीं मिलने वाली। 12 के बाद ही मानसून बरेली में आने की संभावना है। जिसके साथ ही बूंदाबांदी होने औ गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

Check Also

तीन राज्यों में की प्रचंड जीत, जानिए क्या रही बीजेपी की जीत की मुख्य वजह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। मध्य प्रदेश ...