Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / मौसम अपडेट : बंगाल की खाड़ी में कमजोर हुई समुद्री गतिविधियां, जानिए कब आएगा मानसून

मौसम अपडेट : बंगाल की खाड़ी में कमजोर हुई समुद्री गतिविधियां, जानिए कब आएगा मानसून

कानपुर । प्री मानसून बराबर सक्रिय है और हल्की बारिश हो रही है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में समुद्री गतिविधियां कमजोर हो गई हैं। इससे अब कानपुर में जो 25 जून को मानसून आने वाला था उसमें देरी होने की पूरी संभावना है। हालांकि प्री मानसून की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पाण्डेय ने बुधवार को बताया कि कानपुर में मानसून का प्रवेश ऐनवक्त पर देर हो गया है। माैसम विभाग ने पहले अनुमान जताया था कि कानपुर में मानसून का प्रवेश इस बार 23 से 25 जून तक यानी तय समय पर आएगा। लेकिन फिलहाल बंगाल की खाड़ी में मानसून काे आगे बढ़ाने वाला काेई लाे-प्रेशर या सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव नहीं है। इससे मानसून अब तय समय पर नहीं आ पाएगा।

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 39.0 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 83 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 49 प्रतिशत रही। हवा की दिशाएं उत्तर पूर्व रही जिनकी औसत गति 4.6 किमी प्रति घंटा रही। अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी बनी रहने की संभावना है।

Check Also

तीन राज्यों में की प्रचंड जीत, जानिए क्या रही बीजेपी की जीत की मुख्य वजह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। मध्य प्रदेश ...