Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / मौसम अपडेट : कानपुर सहित उत्तर प्रदेश में एक बार फिर लू का बढ़ेगा प्रकोप

मौसम अपडेट : कानपुर सहित उत्तर प्रदेश में एक बार फिर लू का बढ़ेगा प्रकोप

कानपुर । मौसम के बदलाव होने से कानपुर मण्डल सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ था। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब फिर से हीटवेव यानी लू की वापसी होने जा रही है और तापमान 40 के पार होने जा रहा है। यह बातें शनिवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम कृषि वैज्ञानिक डा. एस एन सुनील पाण्डेय ने कही।

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के लोगों को फिर से भीषण हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है। कानपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 67 प्रतिशत और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 36 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पूर्वी रहीं जिनकी औसत गति 5.5 किमी प्रति घंटा रही।

बताया कि दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से, दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैल रहा है। ऐसे निम्न दबाव के उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है और अगले 48 घंटों में एक डिप्रेशन में सशक्त हो सकता है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा मध्य प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण से विदर्भ, रायलसीमा और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है। एक अन्य ट्रफ रेखा चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए मेघालय तक फैली हुई है।

Check Also

नेशन फर्स्ट के भाव से काम करें चार्टेड अकाउंटेंट, 10 साल में भारत बनेगा विकसित राष्ट्र : योगी

– सीएम योगी ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन ...