Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / मौसम अपडेट : इस तारीख तक तक पूर्वी यूपी में छाएं रहेंगे बादल, ये हैं यूपी के 10 सबसे गर्म जिले

मौसम अपडेट : इस तारीख तक तक पूर्वी यूपी में छाएं रहेंगे बादल, ये हैं यूपी के 10 सबसे गर्म जिले

लखनऊ।  पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, गोरखपुर समेत विभिन्न जिलों में मंगलवार से 13 मई तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ स्थानों पर मामूली बारिश होगी। कई क्षेत्रों में आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 7 दिनों में पूर्वांचल के वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्ज़ापुर, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर देवरिया समेत अन्य क्षेत्रों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

यूपी के 10 सबसे गर्म जिले

जिला अधिकतम तापमान
झांसी 44.6°C
बांदा 43.6°C
आगरा 43.4°C
हमीरपुर 42.2°C
कानपुर 41.2°C
इटावा 41.0°C
अलीगढ़ 40.8°C
प्रयागराज 39.6°C
वाराणसी 37.8°C
लखनऊ 37.5°C

झांसी रहा प्रदेश का सबसे गर्म जिला

सोमवार को झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरनगर का रहा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को पश्चिम के जिलों में मौसम बदला रहेगा। जिससे मुजफ्फरनगर, बिजनौर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश होगी। बारिश से उमस और गर्मी बढ़ेगी।

 

Check Also

तीन राज्यों में की प्रचंड जीत, जानिए क्या रही बीजेपी की जीत की मुख्य वजह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। मध्य प्रदेश ...