Breaking News
Home / अपराध / मैनपुरी में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी, गांव के ही 6 लड़के उठाकर ले गए फिर…

मैनपुरी में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी, गांव के ही 6 लड़के उठाकर ले गए फिर…

मैनपुरी में एक 12 साल की बच्ची के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप किया। बच्ची परिवार को मक्के के खेत में खून से लथपथ मिली थी। उसके कपड़े फटे थे। शरीर पर कई खरोंच के निशान थे। बच्ची के चाचा ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मामला शुक्रवार रात 9 बजे का किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

बच्ची नए मकान में सामान रखने गई थी
बच्ची के चाचा ने बताया, ”गांव में हम लोगों ने एक मकान बनवाया है। हमारी बच्ची शाम को 8 बजे के करीब वहीं गई थी। जब वह घर नहीं लौटी, तो हम लोग उसको देखने अपने मकान गए। मगर, वहां पर बच्ची नहीं मिली। उसके बाद हम लोगों ने उसकी गांव में तलाश शुरू की। करीब 1 घंटे बाद हम लोग बच्ची को ढूंढते घर से करीब 500 मीटर दूर एक मक्के के खेत की तरफ बढ़े। वहां से गांव के 6 लड़के निकल रहे थे।”

“घटना स्थल पर सारे पेड़ टूटे हुए थे”
उन्होंने कहा, ”जब मैं और मेरा भाई अंदर पहुंचे, तो मक्के के खेत में बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। जिस जगह मेरी भतीजी पड़ी थी, वहां के सारे पेड़ टूटे पड़े थे। इसे देखकर लग रहा था कि मेरी बच्ची के साथ आरोपियों ने बहुत दरिंदगी की है। जो लड़के वहां से निकल रहे थे, मैंने उन सभी को देखा है। उन्हीं के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मेरी बच्ची की हालत बहुत नाजुक बनी हुई है।”

“बच्ची के मुंह में कपड़ा लगा दिया था”
बच्ची की मां ने बताया, ”मेरी बेटी के साथ दरिंदगी की गई है। उसके शरीर पर गहरे घाव हैं। वह घर में कुछ सामान रखने गई थी। तभी गांव के लड़के उसको घर से उठाकर ले गए। उसकी आवाज को दबाने के लिए उसके मुंह में कपड़ा लगा दिया था। पुलिस हम लोगों को ज्यादा बात नहीं करने दे रही है।”

6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया
पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में भी लिया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया, ”अनुज, सनोज, विनय, मोनू, अनिल और पुष्पेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

Check Also

Weather News : ठंड को लेकर मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट, पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर…

IMD भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून 25 सितंबर से वापस जाना शुरू ...