Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / मेरठ में दोबारा घरों से उठेगा डोर टू डोर कूड़ा, सुधरेगी शहर की सफाई व्यवस्था

मेरठ में दोबारा घरों से उठेगा डोर टू डोर कूड़ा, सुधरेगी शहर की सफाई व्यवस्था

धर्मनगरी अयोध्या, संसद भवन और राष्ट्रपति भवन में वेस्ट मैनेजमेंट करने वाली कंपनियां मेरठ में घरों से कूड़ा कलेक्ट करेंगी। मेरठ में दोबारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की तैयारी लगभग फाइनल स्टेज में हैं। मेरठ नगर निगम के पास 3 कंपनियों के प्रस्ताव आए हैं। एक कंपनी अयोध्या, अहमदाबाद सहित अन्य शहरों में काम कर रही है। वहीं राष्ट्रपति भवन और पार्लियामेंट हाउस में वेस्ट मैनेजमेंट करने वाली कंपनी ने भी मेरठ में कूड़ा कलेक्शन के लिए प्रजेंटेशन दिया है।

12 लाख से अधिक आबादी को मिलेगी कूडे से निजा
नगर निगम सीमा के 90 वार्डों में से 75 वार्डों में घरों से कूड़ा एकत्र करने की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए 3 कंपनियां आगे आई हैं। नगर निगम टेंडर के जरिए तीनों में से एक कंपनी का चयन कूड़ा उठाने के लिए करेगा। कूड़ा कलेक्शन शुरू होने से शहर की 12 लाख से अधिक जनता को गंदगी से निजात मिलेगी।

शहर की सफाई व्यवस्था सुधरेगी
नगर निगम में 3 कंपनियों ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए प्रजेंटेशन दिया है। तीनों कंपनियों के मेन पावर, मशीनरी, स्टाफ, व्हीकल्स को नगर निगम द्वारा चैक किया जा रहा है। साथ ही कंपनियों के वर्किंग सिस्टम को प्रजेंटेशन के जरिए देखा जा रहा है। डोर टू डोर कूड़ा लेने वाली कंपनियों सॉलिड वेस्ट, किचन वेस्ट दोनों अलग कलेक्ट करेंगी। नगर निगम ने फर्स्ट चैकिंग में इन तीनों कंपनियों को ठीक पाया है। शहर में कूडा कलेक्शन शुरू होने से सफाई का स्तर बढ़ेगा साथ ही डोर टू डोर गाड़ियों की संख्या बढ़ेगी और आईसीटी के माध्यम से अच्छी मॉनिटरिंग भी हो पाएगी।

नवंबर अंत तक फाइनल हो सकती है कंपनी
वार्डों में घरों से कूड़ा कलेक्शन के लिए कौन सी कंपनी काम करेगी यह नवंबर लास्ट में फाइनल होकर दिसंबर से कूड़े का कलेक्शन घरों से शुरू हो सकता है। प्रजेंटेशन देने वाली कंपनियों की फाइनेंशियल बिड होने के साथ ही नगर निगम द्वारा कंपनी को वर्क के लिए फाइनल कर दिया जाएगा, उसी कंपनी से नगर निगम कांट्रेक्ट करेगा।

इन तीन कंपनियों से बात
1- ओम स्वच्छता -यह कंपनी सॉलि़ड वेस्ट हैंडलिंग का काम सूरत ,भावनगर और अहमदाबाद में कर रही है और साथ ही अयोध्या में भी अपना काम शुरू किया है ।
2. चेन्नई एमएसडब्ल्यू प्राइवेट लिमिटेड (रैम्की) ,यह कंपनी म्युनिसिपल सॉलि़ड वेस्ट हैंडलिंग उसकी प्रोसेसिंग का काम दिल्ली और भारत के दूसरे शहरों में कर रही है।
3- बीडब्ल्यूजी ,यह कंपनी विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है और वेस्ट हैंडलिंग के लिए राष्ट्रपति भवन और संसद भवन में सफाई की जिम्मेदारी इन्हीं के पास है।

Check Also

उमेश पाल हत्याकांड : फरारी काट रही अशरफ की पत्नी जैनब होगी इनामिया

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड की आरोपित अशरफ की पत्नी जैनब लंबे समय से फरार है। ...